पानी पीने की बोतल मे कर दी पेशाब, शौचालय की दीवारों पर लिख दी 'गंदी बात'...आरोप लगाते हुए लोगों ने किया स्कूल में हंगामा

पानी पीने की बोतल मे कर दी पेशाब, शौचालय की दीवारों पर लिख दी 'गंदी बात'...आरोप लगाते हुए लोगों ने किया स्कूल में हंगामा

उसहैत के चमेली देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का मामला, मौके पर पहुंची पुलिस, दोनों पक्षों ने दी तहरीर

प्रबंधक बोले- आरोप निराधार, न बच्चों के गिर गए थे बस्ते, शनिवार को स्कूल पहुंच गई भीड़

बदायूं। उसहैत के एक स्कूल में लोगों ने कक्षा सात की कुछ छात्राओं के पानी पीने की बोतल में दूसरे समुदाय के छात्रों द्वारा पेशाब करने तथा शौचालय की दीवार पर लड़कियों के लिए अभद्र बातें लिखने का आरोप लगाते हुए शनिवार को जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। 


मामला उसहैत के चमेली देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। शनिवार को सुबह यहां कई बच्चों के अभिभावक और हिंदू संगठनों के लोग पहुंच गए। लोगों ने यहां जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि दूसरे समुदाय के कुछ लड़कों ने कक्षा सात की तीन छात्राओं के पानी पीने की बोतल में पेशाब कर दी और शौचालय की दीवार पर गंदी बातें लिखीं। जिन लड़कों पर आरोप लगाया गया है वह भी कक्षा सात-आठ के बताए जाते हैं। 


इन लोगों का कहना था कि उन्हें इस मामले की जानकारी तब हुई जब छात्राओं ने स्कूल स्टाफ से शिकायत की लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। छात्राओं ने अपने अभिभावकों को बताया। इसकी सूचना हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों को लगी तो वे अभिभावकों के साथ शनिवार को स्कूल पहुंच गए। यहां जमकर हंगामा हुआ तो पुलिस भी आ गई। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। यहां किसान शक्ति करणी सेना के जिलाध्यक्ष शिव गुप्ता समेत अन्य लोगों ने पुलिस को तहरीर दी। दूसरी तरफ से स्कूल प्रबंधक विनोद गुप्ता ने भी तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

---------

आरोप निराधार, तीन बच्चों के गिर गए थे बस्ते

बदायूं। इस संबंध में स्कूल प्रबंधक विनोद गुप्ता ने बताया कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है जैसा कि आरोप लगाया जा रहा है। कुछ दिन पहले तीन बच्चों के बस्ते नीचे गिरे हुए थे, जिसकी शिकायत मिलने पर स्टाफ ने आरोपित छात्रों को डांटा था। शनिवार को तमाम लोग स्कूल आ गए और हंगामा करने लगे। प्रबंधक ने बताया कि बोतल में पेशाब करने का आरोप गलत है। उन्होंने भी पुलिस को तहरीर दी है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto