गिंदो देवी महाविद्यालय में मनाया गया एनएससी का 78 वां स्थापना दिवस
SAB KI BAAT
Nov 22 2025
1260
बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का 78वां स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।

मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती द्वारा की गई। एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्राचार्य व कॉलेज की चीफ प्रॉक्टर कैप्टन प्रोफेसर इंदु शर्मा को अतिथि सलामी दी गई। इसके पश्चात प्रोफेसर इंदु शर्मा एवं डॉ. शालू गुप्ता ने एनसीसी के उद्देश्यों, महत्व तथा युवाओं में अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के विकास पर प्रकाश डाला।
प्राचार्य ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है तथा उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अंत में एनसीसी प्रभारी डॉ. सोनी मौर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में एनसीसी प्रतिज्ञा व एनसीसी गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। संचालन महाविद्यालय की सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. शिल्पी तोमर द्वारा किया गया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
998
-
बदायूं समाचार
658
-
गतिविधियां
596
-
जिला
240
Recent Comment
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
SAB KI BAAT