दर्दनाकः बाप के सामने 11 साल की बेटी को कुचलता निकल गया कैंटर
SAB KI BAAT
Nov 22 2025
1520
बदायूं। साइकिल पर बेटी को बैठाकर ले जा रहे पिता के सामने ही उसकी 11 साल की बेटी को कैंटर कुचलता निकल गया। हादसे में पिता को भी चोटें आईं।
सिविल लाइंस थाने के गांव मझिया निवासी राजेंद्र अपनी 11 साल की बेटी मीनाक्षी को साइकिल पर बैठाकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में दवा लेने आए थे। शनिवार दोपहर को वह वापस जा रहे थे कि बरेली-मथुरा हाईवे पर अहिल्याबाई होल्कर तिराहे के पास उनकी साइकिल को पीछे से आ रहे एक कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर मारते ही दोनों कैंटर के पहिये के नीचे आ गए। राजेंद्र तो किसी तरह बच गए लेकिन उनकी आंखों के सामने ही मीनाक्षी पहिये से कुचल गई। बाप के सामने ही बेटी ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताते हैं कि मीनाक्षी कक्षा पांच में पढ़ती थी।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
998
-
बदायूं समाचार
658
-
गतिविधियां
596
-
जिला
240
Recent Comment
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
SAB KI BAAT