स्कूल से गैरहाजिरी को मैनेज करने के लिए 'चाय-पानी' मांग रहे थे बीईओ, पांच हजार लेते सहायक अध्यापक समेत धर लिए गए

स्कूल से गैरहाजिरी को मैनेज करने के लिए 'चाय-पानी' मांग रहे थे बीईओ, पांच हजार लेते सहायक अध्यापक समेत धर लिए गए

शाहजहांपुर। प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक की गैरहाजिरी को मैनेज करने के लिए पांच हजार की 'चाय-पानी' यानी रिश्वत मांगने वाले बीईओ व एक सहायक अध्यापक को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। एंटी करप्शन की बरेली टीम ने यह कार्रवाई की। दोनों के खिलाफ कटरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

मथुरा के राया थाना क्षेत्र के पठानपाड़ाप निवासी डब्लू कुमार शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के ब्लॉक देवहड़ा स्थित प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक हैं। बताया जाता है कि किसी कारणवश वह कुछ दिन स्कूल से गैरहाजिर रहे थे। इस पर बीईओ खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार उनकी गैरहाजिरी मैनेज करने के लिए रुपये की मांग कर रहे थे। इसमें बीईओ की मदद सहायक अध्यापक सुशील कुमार सिंह भी कर रहे थे। डब्लू कुमार ने परेशान होकर इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। इसके बाद टीम ने ट्रैप करने के लिए जाल बिछा दिया। सोमवार को टीम ने दोनों को कलान के राजकीय इंटर कॉलेज के सामने स्थित मिठाई की दुकान के पास से रंगेहाथ पांच हजार की रिश्वत लेते धर लिया। दोनों को थाने ले जाया गया। उनके खिलाफ कटरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

------

ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें- 

- दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया बाढ़ खंड का सींच पर्यवेक्षक

https://sabkibaat.in/post/flood-division-irrigation-supervisor-caught-taking-a-bribe-of-ten-thousand-rupees

- पांच हजार की रिश्वत ले रहा था एंटी पावर थेफ्ट थाने का इंस्पेक्टर, एसीबी ने रंगेहाथ दबोचा

https://sabkibaat.in/post/the-anti-theft-police-station-inspector-was-caught-red-handed-by-the-acb-while-accepting-a-bribe-of-rs-5-000-

 - बदायूं की इस नगर पालिका का मानचित्रकार रिश्वत में ले रहा था आठ हजार, धर लिया गया रंगेहाथ

https://sabkibaat.in/post/a-cartographer-for-this-municipality-in-badaun-was-taking-eight-thousand-rupees-as-bribe-and-was-caught-red-handed-

- राशन कोटे की फाइल आगे भेजने के लिए 40 हजार मांग रहा था सचिव, पांच हजार लेते रंगेहाथ पकड़ा

https://sabkibaat.in/post/the-secretary-was-demanding-40-000-rupees-to-forward-the-ration-quota-file-but-was-caught-red-handed-accepting-5-000-rupees-

- 12 हजार मांग रहा था दरोगा...एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ धरा

https://sabkibaat.in/post/badaun-news-badaun-samachar-12-hajar-ki-rishwat-lete-daroga-ranhehaath-girftaar

 - अब हत्थे चढ़ा बिल्सी का रिश्वतखोर लेखपाल, पांच हजार की घूस लेते पकड़ा

https://sabkibaat.in/post/now-the-bribe-taking-accountant-of-bilsi-has-been-caught-caught-taking-a-bribe-of-five-thousand

- बदायूं में पकड़ा गया रिश्वतखोर लेखपाल, किसान से मांगे थे दस हजार, एंटीकरप्शन टीम ने धरा

https://sabkibaat.in/post/bribe-taking-lekhpal-caught-in-badaun-had-demanded-ten-thousand-rupees-from-a-farmer-anti-corruption-team-caught-him

- बदायूं में पकड़ा गया एक और रिश्वतखोर, धाराओं में फेरबदल करने को मांग रहा था घूस

https://sabkibaat.in/post/another-bribe-taker-caught-in-badaun-was-demanding-bribe-to-change-the-provisions

- मीट लाइसेंस की एनओसी के लिए मांग रहा था आठ हजार, एंटी करप्शन ने धर लिया

https://sabkibaat.in/post/was-asking-for-eight-thousand-rupees-for-noc-of-meat-license-anti-corruption-caught-him

- ऑडिट रिपोर्ट ठीक कराने के लिए बाबू मांग रहा था 10 हजार, एंटी करप्शन टीम ने धरा

https://sabkibaat.in/post/he-was-demanding-rs-10-000-to-get-the-audit-report-corrected-caught-by-anti-corruption-team

- अब बरेली से पकड़ा गया रिश्वतखोर पेशकार...10 हजार लेते समय रंगेहाथ धरा

https://sabkibaat.in/post/now-bribe-taker-caught-from-bareilly---caught-red-handed-while-taking-rs-10-000

-'दस हजार दे दे, तेरी शिकायत निपटा देंगे'...ले लिए तो फंस गया दरोगा

https://sabkibaat.in/post/-give-me-rs-10-000-we-will-settle-your-complaint----if-he-took-it-the-inspector-got-trapped-

-संभल जाओ!...अब घूस लेते पकड़ा गया दातागंज तहसीलदार का लिपिक

https://sabkibaat.in/post/be-careful----now-dataganj-tehsildar-s-clerk-caught-taking-bribe

- घूस ले रहा था हेड कांस्टेबल...एंटी करप्शन ने रंगेहाथ धरा 

https://sabkibaat.in/post/head-constable-was-taking-bribe---anti-corruption-caught-him-red-handed--watch-video-

- इस्लामनगर में घूस लेते पकड़ी गई इंस्पेक्टर क्राइम, दुष्कर्म पीड़िता से लिए थे 50 हजार

https://sabkibaat.in/post/inspector-crime-caught-taking-bribe-in-islamnagar-took-rs-50-thousand-from-rape-victim


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto
  • user by अनिरुद्ध यादव

    बहुत दुखद लेकिन इसका प्रशासन भी जिम्मेदार है।

    quoto
  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto