मदर एथीना स्कूल में बिखरी ‘रेनबो’ की सतरंगी छटा, संस्कृति, मनोरंजन और रोमांच का अद्भुत संगम

मदर एथीना स्कूल में बिखरी ‘रेनबो’ की सतरंगी छटा, संस्कृति, मनोरंजन और रोमांच का अद्भुत संगम

स्कूल की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया वार्षिक समारोह

बदायूं। मदर एथीना स्कूल की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित वार्षिक समारोह ‘रेनबो’ में संस्कृति के अद्भुत रंग बिखरे तो मनोरंजन कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रोमांच का नजारा भी यहां देखने को मिला, जिसे लोग एकटक देखने को मजबूर हो गए। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम अवनीश रॉय रहे। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सीडीओ केशव कुमार तो विशेष अतिथि के रूप में कवयित्री डॉ. कमला माहेश्वरी व डॉ. कविता अरोरा मौजूद रहीं। 

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों, स्कूल निदेशिका चयनिका सारस्वत, प्रशासनिक निदेशक सुकल्प सारस्वत व प्रधानाचार्या पवित्रा यादव द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके की गई।


सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ-साथ समारोह का प्रारंभ किया गया। यहां छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए, जिनमें गुजरात, हरियाणा, केरल समेत कई राज्यों की झलक दिखाई दी। झूमर, डांडिया और कथकली की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बेरोजगारी, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ समेत कई मुद्दों को भी प्रस्तुतियों के माध्यम से उठाया गया, जिन पर जमकर तालियां बजीं। योग, ताईक्वांडो, मानव पिरामिड बनाकर न केवल अच्छे स्वास्थ्य का संदेश दिया गया वहीं इसे आज की जरूरत भी बताया गया। रोमांचकारी प्रस्तुतियां देखकर लोग भी दांत तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए। बीच-बीच में हास्य प्रस्तुतियां देखकर हंसी के फब्बारे भी फूटे और उपस्थित लोग ठहाके लगाते रहे। नारी सशक्तीकरण और पहलगाम अटैक से संबंधित लघुनाटिका ने सबको भाव-विभोर कर दिया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto
  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto