तालाब में इस हालत में पड़ी थी युवक की लाश...देखकर रोंगटे खड़े हो गए लोगों के

तालाब में इस हालत में पड़ी थी युवक की लाश...देखकर रोंगटे खड़े हो गए लोगों के

तालाब में इस हालत में पड़ी थी युवक की लाश...देखकर रोंगटे खड़े हो गए लोगों के

हाथ-पैरों में भी बंधी थी ईंटे, माना जा रहा कि हत्या करके तालाब में डाला गया शव ताकि ऊपर न आ सके

बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव तालाब में पड़ा मिला। युवक के हाथ-पैर बंधे थे और उनमें ईंटे भी बंधी थी। माना जा रहा है कि युवक की हत्या करके उसकी लाश को बांधकर ईंटे इसलिए लटका दी गईं ताकि लाश पानी के ऊपर न आ सके। 


कस्बे के टंकी रोड पर आरपी विश्वास का मकान है। परिवार वाले ऊपर की मंजिल पर रहते हैं जबकि नीचे उनका क्लीनिक चलता है। वह बंगाली डॉक्टर हैं। आरपी विश्वास के तीन बेटे हैं। उनका मझला बेटा प्रतीश विश्वास भी डॉक्टरी की प्रैक्टिस


करता था। बताते हैं कि वह तीन दिन से लापता था। घर वाले उसे तलाश कर रहे थे। सोमवार को उसके पिता जब छत पर गए तो घर के पीछे स्थित तालाब में उन्हें लाश जैसा उतराता हुआ दिखा। वह पास गए तो प्रतीश का शव तालाब में उतरा रहा था। इस पर वहां भीड़ एकत्र हो गई। लाश को निकाला गया तो उसके हाथ-पैर बंधे थे।

इसके साथ ही उनमें ईंटे भी बांधी हुई मिलीं। हाथ-पैर बांधने में डाटा केबल और मेडिकल बैंडेज का प्रयोग किया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ गई। लाश कई जगह से फूल गई थी तथा जगह-जगह नोचे जाने के भी निशान थे जो सम्भवतः मछलियों के नोचने से हुए होंगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto
  • user by Anonymous

    Is haramkhor ka hisab to uper wala hi karega। Neeche wale Kuch n kar payenge iska

    quoto