अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई...तहसील में ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर खुद को जलाने का प्रयास

अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई...तहसील में ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर खुद को जलाने का प्रयास

बदायूं। तहसील में सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए एक ग्रामीण ने तहसील परिसर में ही खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। भीड़ ने उसे पकड़कर जैसे तैसे बचाया। 

मामला बिसौली तहसील का है। बताते हैं कि गांव गहोरा में सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसके चलते यहां दो पक्षों में विवाद हो गया था। एक पक्ष के महेश पाल का आरोप है कि उसके पड़ोसी ने सरकारी जमीन पर निर्माण करा लिया है जबकि उसके खेत में सड़क डालने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बारे में उसने कई बार

संबंधित अधिकारियों से शिकायत की लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही। मंगलवार को वह तहसील पहुंचा और एसडीएम राशिकृष्णा से मिलकर बात करने की कोशिश की। बताया जाता है कि एसडीएम किसी आवश्यक काम में व्यस्त थीं तो कर्मचारियों ने महेश को उनसे मिलने से मना कर दिया। इस पर महेश ने वहीं खुद के ऊपर कोई ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया और आग लगाने की कोशिश की। इससे पहले कि वह आग लगा पता, वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। हंगामे की सूचना पाकर पुलिस भी वहां पहुंच गई और उसे थाने ले गई। महेश ने पुलिस समेत प्रशासनिक अधिकारियों से उसकी समस्या का निदान करने की मांग की है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto
  • user by Anonymous

    Is haramkhor ka hisab to uper wala hi karega। Neeche wale Kuch n kar payenge iska

    quoto