मदर एथीना स्कूल में ‘रेड डे’ के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

मदर एथीना स्कूल में ‘रेड डे’ के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में बुधवार को ‘रेड डे’ के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय को लाल रंग के गुब्बारों, सितारों, घंटियों, क्रिसमस ट्री एवं विविध प्रकार की साज-सज्जा सामग्री से सजाया गया था।


इस अवसर पर बच्चे लाल रंग की वेशभूषा में बहुत ही सुंदर व आकर्षक नज़र आ रहे थे। बच्चे अपने साथ लाल रंग की खाने की चीजें लेकर आए और उनको कक्षा में लाल रंग की वस्तुओं से परिचित भी कराया गया। कक्षा में बच्चों द्वारा लाल रंग के कागज से सुंदर आकृतियों तथा सजावट की चीजें बनाई गई। 

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि छोटे बच्चों के लिए विद्यालय केवल पुस्तकों से भरा हुआ शिक्षा का स्थान ही नहीं होना चाहिए वरन वह उनके अपने मनोभावों को स्वच्छंदता से व्यक्त करने का स्थान भी होना चाहिए जहां वे पूरी स्वतंत्रता के साथ अपनी हर अभिव्यक्ति को व्यक्त कर सके।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Kirti Singh

    Ye bijli vibhag wale asli chor hain

    quoto
  • user by Rizwan

    in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai

    quoto
  • user by Ramesh Sisodiya

    ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते

    quoto