पहले नशीला इंजेक्शन दिया, फिर मुंह में कैंची घुसाकर किए ताबड़तोड़ वार...ऐसे की गई बंगाली डॉक्टर के बेटे की हत्या

पहले नशीला इंजेक्शन दिया, फिर मुंह में कैंची घुसाकर किए ताबड़तोड़ वार...ऐसे की गई बंगाली डॉक्टर के बेटे की हत्या

हत्यारोपित दो कंपाउडर्स को पुलिस ने जेल भेजा, एक की मां के अश्लील वीडियो थे मृतक के पास, अवैध संबंधों की भी चर्चा

मां की अश्लील वीडियो दिखाकर चिढ़ाता था बंगाली डॉक्टर का बेटा, कुछ और लोगों के भी शामिल होने की चर्चा

बदायूं। पिछले दिनों बिसौली तहसील के फैजगंज बेहटा कस्बे में बंगाली डॉक्टर के बेटे का शव तालाब से बरामद हुआ था। उसकी हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने क्लीनिक में काम कर चुके दो कंपाउडर्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कस्बे के टंकी रोड पर आरपी विश्वास का मकान है। परिवार वाले ऊपर की मंजिल पर रहते हैं जबकि नीचे उनका क्लीनिक चलता है। वह बंगाली डॉक्टर हैं। आरपी विश्वास के

तीन बेटे हैं। उनका मझला बेटा प्रतीश विश्वास भी डॉक्टरी की प्रैक्टिस करता था। सोमवार को उसकी लाश घर के पीछे स्थित तालाब से बरामद हुई थी। लाश को जब निकाला गया तो उसके हाथ-पैर बंधे थे साथ ही उसमें ईंटे भी बंधी हुई थीं। 

-------

ये रही हत्या की वजह

बदायूं। पुलिस ने इस मामले में बंगाली डॉक्टर की दुकान में काम करने वाले दो कंपाउडर्स को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि इनमें से एक की मां के कुछ अश्लील वीडियो मृतक प्रतीश विश्वास उर्फ पिंटू के पास थे। कुछ लोग पिंटू की मां के अवैध संबंध भी एक हत्यारोपी की मां के साथ होने की चर्चा कर रहे हैं। माना जा रहा

है कि पिंटू के पास इसी से संबंधित अश्लील वीडियो थे। हत्यारोपितों के अनुसार, पिंटू अक्सर उसे यह अश्लील वीडियो दिखाकर चिढ़ाता था। इससे वह अंदर ही अंदर उससे रंजिश रखने लगा था। इसके अलावा दूसरे कंपाउडर पिछले दिनों चोरी का आरोप लगाते हुए पिंटू ने निकाल दिया था। इससे दोनों ही पिंटू से रंजिश मानने लगे थे। 

---------

ऐसे की हत्या

बदायूं। घटना वाले दिन पिंटू के पिता आरपी विश्वास बाहर गए हुए थे। घर में पिंटू अकेला था। इस पर हत्यारोपी उसके घर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। इसी बीच पिंटू को जाइलोकेन का इंजेक्शन दे दिया। बताते हैं कि इसके बाद भी उसने विरोध जारी रखा तो हत्यारोपितों ने कैंची उठाकर उसके मुंह में घुसा दी। इसके बाद भी कैंची से उस पर ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद पिंटू के हाथ पैर वहीं रखी बैंडेज और डाटा

केबल से बांध दिए। इसके बाद ईंटे बांधकर तालाब में फेंक दिया। ईंटे बांधने के पीछे हत्यारोपितों का उद्देश्य था कि ईंटों के वजन से लाश ऊपर नहीं आएगी और किसी को हत्या का पता नहीं चलेगा लेकिन लाश दो दिन बाद फूलकर पानी के ऊपर उतराने लगी थी। हत्यारोपितों ने हत्या के बाद कैंची को मकान के सामने स्थित टावर के पास जमीन में दबा दिया था।

--------

...तो क्या परिवार का भी कोई शामिल !

बदायूं। पुलिस ने हालांकि दो लोगों को गिरफ्तार किया है लेकिन चर्चा है कि इसमें कुछ और लोग भी शामिल हैं। कहा तक तो यहां तक जा रहा है कि हत्या की इस साजिश में परिवार का भी एक व्यक्ति शामिल है। दरअसल, जिस मकान में पिंटू रहता था, वह उसके नाम बताया जा रहा है। ऐसे में जायदाद का एगंल भी निकलकर सामने आ रहा है। चर्चा यह भी है कि परिवार के व्यक्ति का नाम निकालने के लिए पुलिस से मोटा सौदा भी हुआ है। 


-------

ये किए गए गिरफ्तार

- आशिक निवासी ग्राम आडंग घाटा थाना नदिया जिला नदिया, पश्चिम बंगाल

- संजू निवासी ग्राम बंकिमनगर थाना नदिया जिला नदिया, पश्चिम बंगाल 

--------

मुख्य खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

- तालाब में इस हालत में पड़ी थी युवक की लाश...देखकर रोंगटे खड़े हो गए लोगों के

https://sabkibaat.in/post/the-dead-body-of-a-young-man-was-lying-in-the-pond-in-this-condition---people-got-goosebumps-after-seeing-it-



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by AJ KHAN ~ CYBER CRIME UNIT

    अत्यंत दुखद

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto