बिसौली का लेखपाल ले रहा था पांच हजार की रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

बिसौली का लेखपाल ले रहा था पांच हजार की रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

प्लॉट पर कब्जा दिलाने की एवज में मांग रहा था रुपये, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक का बेटा है आरोपित लेखपाल 

बदायूं। प्लॉट पर कब्जा दिलाने की एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले बिसौली तहसील के एक लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपित लेखपाल के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 


बिसौली तहसील के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव जखौरा जौहरपुर निवासी ओमप्रकाश को साल 2005 में आबादी में एक प्लॉट आबंटित हुआ था। इस पर कब्जे के लिए ओमप्रकाश लगातार प्रयासरत थे। इसी बीच उनका लेखपाल सतीश शर्मा से


उनका संपर्क हुआ तो लेखपाल कब्जा दिलाने के एवज में रिश्वत की मांग करने लगा। इस पर ओमप्रकाश ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी। इसके बाद टीम ने जाल बिछा दिया। प्लान के अनुसार लेखपाल फैजगंज बेहटा के बाहर नवनिर्मित गोशाला के पास ओमप्रकाश से रुपये लेने आया तो पहले से तैनात टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। टीम ने आरोपित लेखपाल को गिरफ्तार कर सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 

------

पिता राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक, बेटा रिश्वत में गिरफ्तार

बदायूं। आरोपित लेखपाल सतीश शर्मा इस्लानगर क्षेत्र के कस्बा नूरपुर पिनौनी निवासी स्व. कोकाराम शर्मा के बेटे हैं। कोकाराम शर्मा का अपने क्षेत्र में काफी नाम रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव ने उन्हें न केवल बदायूं श्री और बदायूं गौरव के सम्मान से नवाजा था, बल्कि वह राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं। स्थानीय स्तर पर भी उन्हें कई बार सम्मानित किया जा चुका है। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के बेटे के रिश्वत के मामले में पकड़े जाने पर क्षेत्र में भी व्यापक चर्चा है। 

------

नेपाल हिंसा में भी फंसा था आरोपित लेखपाल

बदायूं। पिछले साल नेपाल में हुई आगजनी और हिंसा में इस्लामनगर तथा बिसौली के कई लोग वहां फंस गए थे। इन लोगों में आरोपित लेखपाल सतीश भी शामिल थे। उन्हें सरकार और प्रशासन के सहयोग से वहां से निकाला गया था। 

------

रिश्वतखोरी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें- 

- कृषि भूमि की पैमाइश करने के लिए 20 हजार की रिश्वत ले रहा था तहसील का ये कानूनगो, रंगेहाथ धरा गया

https://sabkibaat.in/post/this-kanungo-of-tehsil-was-taking-bribe-of-rs-20-thousand-for-measuring-agricultural-land-caught-red-handed

- वारिसान दर्ज करने के लिए रिश्वत मांग रहा था बदायूं का ये लेखपाल...10 हजार लेते धर लिया गया

https://sabkibaat.in/post/this-accountant-of-badaun-was-asking-for-bribe-to-register-the-heir---he-was-caught-taking-rs-10-000-

- स्कूल से गैरहाजिरी को मैनेज करने के लिए 'चाय-पानी' मांग रहे थे बीईओ, पांच हजार लेते सहायक अध्यापक समेत धर लिए गए

https://sabkibaat.in/post/beos-were-asking-for--tea-water--to-manage-absence-from-school-were-caught-taking-rs-5-000-along-with-assistant-teacher

- दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया बाढ़ खंड का सींच पर्यवेक्षक

https://sabkibaat.in/post/flood-division-irrigation-supervisor-caught-taking-a-bribe-of-ten-thousand-rupees

- पांच हजार की रिश्वत ले रहा था एंटी पावर थेफ्ट थाने का इंस्पेक्टर, एसीबी ने रंगेहाथ दबोचा

https://sabkibaat.in/post/the-anti-theft-police-station-inspector-was-caught-red-handed-by-the-acb-while-accepting-a-bribe-of-rs-5-000-

 - बदायूं की इस नगर पालिका का मानचित्रकार रिश्वत में ले रहा था आठ हजार, धर लिया गया रंगेहाथ

https://sabkibaat.in/post/a-cartographer-for-this-municipality-in-badaun-was-taking-eight-thousand-rupees-as-bribe-and-was-caught-red-handed-

- राशन कोटे की फाइल आगे भेजने के लिए 40 हजार मांग रहा था सचिव, पांच हजार लेते रंगेहाथ पकड़ा

https://sabkibaat.in/post/the-secretary-was-demanding-40-000-rupees-to-forward-the-ration-quota-file-but-was-caught-red-handed-accepting-5-000-rupees-

- 12 हजार मांग रहा था दरोगा...एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ धरा

https://sabkibaat.in/post/badaun-news-badaun-samachar-12-hajar-ki-rishwat-lete-daroga-ranhehaath-girftaar

 - अब हत्थे चढ़ा बिल्सी का रिश्वतखोर लेखपाल, पांच हजार की घूस लेते पकड़ा

https://sabkibaat.in/post/now-the-bribe-taking-accountant-of-bilsi-has-been-caught-caught-taking-a-bribe-of-five-thousand

- बदायूं में पकड़ा गया रिश्वतखोर लेखपाल, किसान से मांगे थे दस हजार, एंटीकरप्शन टीम ने धरा

https://sabkibaat.in/post/bribe-taking-lekhpal-caught-in-badaun-had-demanded-ten-thousand-rupees-from-a-farmer-anti-corruption-team-caught-him

- बदायूं में पकड़ा गया एक और रिश्वतखोर, धाराओं में फेरबदल करने को मांग रहा था घूस

https://sabkibaat.in/post/another-bribe-taker-caught-in-badaun-was-demanding-bribe-to-change-the-provisions

- मीट लाइसेंस की एनओसी के लिए मांग रहा था आठ हजार, एंटी करप्शन ने धर लिया

https://sabkibaat.in/post/was-asking-for-eight-thousand-rupees-for-noc-of-meat-license-anti-corruption-caught-him

- ऑडिट रिपोर्ट ठीक कराने के लिए बाबू मांग रहा था 10 हजार, एंटी करप्शन टीम ने धरा

https://sabkibaat.in/post/he-was-demanding-rs-10-000-to-get-the-audit-report-corrected-caught-by-anti-corruption-team

- अब बरेली से पकड़ा गया रिश्वतखोर पेशकार...10 हजार लेते समय रंगेहाथ धरा

https://sabkibaat.in/post/now-bribe-taker-caught-from-bareilly---caught-red-handed-while-taking-rs-10-000

-'दस हजार दे दे, तेरी शिकायत निपटा देंगे'...ले लिए तो फंस गया दरोगा

https://sabkibaat.in/post/-give-me-rs-10-000-we-will-settle-your-complaint----if-he-took-it-the-inspector-got-trapped-

-संभल जाओ!...अब घूस लेते पकड़ा गया दातागंज तहसीलदार का लिपिक

https://sabkibaat.in/post/be-careful----now-dataganj-tehsildar-s-clerk-caught-taking-bribe

- घूस ले रहा था हेड कांस्टेबल...एंटी करप्शन ने रंगेहाथ धरा 

https://sabkibaat.in/post/head-constable-was-taking-bribe---anti-corruption-caught-him-red-handed--watch-video-

- इस्लामनगर में घूस लेते पकड़ी गई इंस्पेक्टर क्राइम, दुष्कर्म पीड़िता से लिए थे 50 हजार

https://sabkibaat.in/post/inspector-crime-caught-taking-bribe-in-islamnagar-took-rs-50-thousand-from-rape-victim







Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto