बेटी और ननद के साथ दुकान में 'अंडरगारमेंट्स' चुरा रही थी महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष...जानिये कहां का है मामला
SAB KI BAAT
Feb 27 2026
6440
दुकानदार ने आरोपित महिलाओं के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, करीब 10 हजार है अंडरगारमेंट्स की कीमत
सबकी बात न्यूज
वाराणसी। वाराणसी में एक हौजरी की दुकान से 'अंडरगारमेंट्स' चोरी करते हुए कुछ महिलाएं सीसीटीवी में कैद हो गईं। इन अंडरगारमेंट्स की कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है। दुकानदार ने आरोपित महिलाओं की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। इनमें एक महिला वाराणसी महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष बताई जा रही है।
अब तक महिलाओं द्वारा ज्वैलर्स की दुकानों में ही चोरी करने के ही मामले सामने आए हैं, लेकिन वाराणसी में एक अजब गजब मामला तब सामने आया जब हौजरी की एक दुकान से कुछ महिलाएं अंडरगारमेंट्स चुराते हुए सीसीटीवी में आ गईं।
(देखें वीडियो) -
ये मामला लहुरावीर में स्थित अमाते स्टोर का बताया जा रहा है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि तीन महिलाएं दुकान में घुस रही हैं। इनमें एक महिला दुकान पर मौजूद सेल्सगर्ल से बात करती है तो दो महिलाएं अपने साथ लाए गए बैग में कुछ अंडरगारमेंट्स ब्रा रख लेती हैं। जब दुकानदार ने सीसीटीवी देखा तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की। इनमें एक महिला वाराणसी महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष, दूसरी उनकी बेटी तथा तीसरी उनकी ननद बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
--------
ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें-
- महिलाओं के अंडरगारमेंट्स का पूछता था साइज, छूता था इधर-उधर...जानिये किस मंत्री के निजी सचिव की है करतूत
- अजब गजबः ये चोर रुपये और जेवर नहीं...महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराता है
https://sabkibaat.in/post/strange-this-thief-steals-women-s-undergarments-not-money-and-jewellery-


Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1000
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
598
-
जिला
242
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT