अजब गजबः ये चोर रुपये और जेवर नहीं...महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराता है
SAB KI BAAT
Aug 17 2024
2990
आगरा। ये चोर घरों से रुपये, जेवर और सामान नहीं बल्कि महिलाओं और युवतियों के अंडरगारमेंट्स चुराता है। शहर की एक कॉलोनी में लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं तो यहां कपड़े चोरी का सिलसिला काफी समय से चल रहा है। दो दिन पहले एक ऐसा ही चोर सीसीटीवी में कैद हो गया।

मामला 15 अगस्त की शाम का है। शहर के ताजगंज थाना क्षेत्र की पार्श्वनाथ प्रेरणा कॉलोनी में स्कूटी सवार एक युवक डिलीवरी ब्वॉय बनकर आया। इसके बाद वह एक घर के सामने रुका और वहां धूप में सूख रहे एक महिला के अंडरगारमेंट्स अपनी स्कूटी की डिकी में रख लिए और चला गया।
बताते हैं कि चोर ने कॉलोनी के गेट पर अपना जो नाम-पता बताया था वह भी पड़ताल करने पर फर्जी निकला। कॉलोनी के लोगों की मानें तो कपड़े चोरी का यह सिलसिला काफी पहले से चल रहा था लेकिन सीसीटीवी में आने के बाद उन्हें इसका पता चला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस भी हैरत में पड़ गई है।
------
हो सकता है मनोरोगी, चुराने से पहले सूंघे अंडरगारमेंट्स
आगरा। बताते हैं कि सीसीटीवी में जो दृश्य कैद हुआ है, उसमें चोर कपड़े चुराने से पहले सूंघता भी नजर आ रहा है। ऐसे में मनोविज्ञान के जानकारों का कहना है कि चोर किसी मानसिक विकृति से ग्रस्त भी हो सकता है। लोगों का कहना है कि पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि यदि वह व्यक्ति मानसिक विकृत है तो महिलाओं और युवतियों के लिए भी खतरा बन सकता है।
-------
पूर्व में हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
आगरा। कुछ लोगों ने बताया कि पूर्व में केंद्रीय हिंदी संस्थान में ऐसी ही घटना हो चुकी हैं। यहां से भी लड़कियों के अंडरगारमेंट्स चोरी हुए थे, जिसक बाद संस्थान प्रशासन की ओर से न्यू आगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन पुलिस इस घटना का खुलासा नहीं कर पाई।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
956
-
बदायूं समाचार
626
-
गतिविधियां
522
-
राजनीति
170
Recent Comment
-
by जतिन यादव
पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है
-
by Anonymous
Rt bhie
-
by श्रीकांत यादव
दल बदलू नेता हैं ये, किसी का भला नहीं कर सकते हैं ये। टिकट का सपना देख रहे हैं कई नेता पर टिकट नहीं मिलेगा। आबिद रजा काजी रिजवान शैलेश पाठक, विमल कृष्ण सब ताकते रह जाएंगे
SAB KI BAAT
