बदायूं। मदर एथीना स्कूल में कक्षा-एक से कक्षा-पांच तक के बच्चों के लिए ‘राखी मेंकिंग’ एवं कक्षा-छह से कक्षा-10 तक के विद्यार्थियों हेतु ‘मेंहदी प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभाग कर विद्यार्थियों ने बहुत सुंदर-सुंदर डिजाइन एवं कलाकृतियों की मेंहदी हाथों एवं कागज़ों पर बनाई।
इसके अलावा विद्यार्थियों ने घर पर रखी पुरानी चीज़ों का सदुपयोग करते हुए बहुत आकर्षक राखियां बनाईं। ‘राखी मेंकिंग प्रतियोगिता’ में कक्षा-1 (अ) से रीविका शर्मा, कक्षा-2 (स) से अक्षय कुमार, कक्षा-3 (स) से पलाक्षा, कक्षा-4 (अ) से अनंत बघेल, कक्षा-5 (ब) से श्रद्धा सक्सेना ने एवं ‘मेंहदी प्रतियोगिता’ में कक्षा-6 (स) साक्षी सिंह, कक्षा-7 (स) से प्रिया यादव, कक्षा-8 (स) से आवृत्ति यादव एवं कक्षा-9 (स) से तनिष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में कलात्मक रुचि एवं गतिविधियों के साथ-साथ मानसिक स्तर में भी वृद्धि होती है। इसके अलावा बच्चों में शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक तथा पारंपरिक विरासत के प्रति अभिरुचि का विकास भी होता है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT