'ब्लिंकिट में डिलीवरी ब्वॉय की नौकरी करनी है, 25 हजार मिलेंगे'...एप डाउनलोड कराकर खाली कर दिया खाता

'ब्लिंकिट में डिलीवरी ब्वॉय की नौकरी करनी है, 25 हजार मिलेंगे'...एप डाउनलोड कराकर खाली कर दिया खाता

आपको भी आई है ब्लिंकिट से नौकरी की कॉल तो हो जाएं सावधान...चूना लगा सकते हैं साइबर ठग

'वर्क फ्रॉम होम' नौकरी का लालच देकर भोले-भाले लोगों को फंसा रहे ठग, घरेलू महिलाएं बन रहीं निशाना

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट एजे खान बोले- किसी हाल में न करें स्क्रीन शेयर

सबकी बात न्यूज

बदायूं। अगर आपको भी घर बैठे-बैठे नौकरी करने की बात कहकर ब्लिंकिट के नाम पर फोन आया है तो सावधान हो जाएं। यह फ्रॉड भी हो सकता है। शहर में कई लोगों के साथ ऐसा हुआ है जब ब्लिंकिट में वर्क फ्रॉम होम नौकरी का लालच देकर उनके साथ ठगी कर ली गई। इन लोगों से पहले ब्लिंकिट का डिलीवरी पार्टनर एप डाउनलोड कराया गया और फिर समझाने के नाम पर स्क्रीन शेयर करके उनके खाते से रुपये निकाल लिए गए। 

--------

शहर के तमाम लोगों का डाउनलोड करा दिया एप

बदायूं। साइबर ठगों ने शहर के तमाम लोगों को ब्लिंकिट का डिलीवरी एप डाउनलोड करा दिया है। स्क्रीन शेयर करके उनसे ठगी भी की गई हैं। एक पीड़ित युवक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पहले उससे ऐप डाउनलोड कराया गया, जिसमें उसके 699 रुपये पहले कट गए। इसके बाद ठग का फोन आया और उसने स्क्रीन शेयर करने को कहा। जैसे ही उसने स्क्रीन शेयर की तो एक के बाद एक ओटीपी आने लगे। युवक के अनुसार, जैसे ही उसे अपनी गलती का अहसास हुआ, उसने फोन काट दिया, लेकिन तब तक उसके खाते से दस हजार रुपये कट चुके थे। इस संबंध में पुलिस के साइबर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद वर्धन ने कहाकि साइबर ठग रोजाना नये नये तरीकों से लोगों को ठगने का तरीका निकाल रहे हैं। इनसे बचने के लिए लोगों को जागरूक होना होगा। इसके लिए समय-समय पर पुलिस की साइबर टीम लोगों को सचेत करती रहती है। 

--------

ऐसे करते हैं ठगी

बदायूं। ठगी करने के लिए ये ठग अक्सर वर्क फ्रॉम होम नौकरी का लालच देते हैं। घर से ही काम करने के लालच में फंसने वाली अक्सर घरेलू महिलाएं या बेरोजगार युवक-युवतियां होती हैं। ठग इन्हें कॉल करके ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर का एप


डाउनलोड करने को कहते हैं। उसमें आधार, पैन आदि डॉक्यूमेंट लगवाते हैं। चूंकि यह ऐप असली और सही होता है, इसलिए लोग भरोसा कर लेते हैं। जब ऐप डाउनलोड करने के बाद आगे के स्टेप लेने में समस्या आती है तो ठग उस व्यक्ति को फोन करके मोबाइल का स्क्रीन शेयर करने को कहते हैं। व्यक्ति जैसे ही उनकी बात मानकर स्क्रीन शेयर करता है तो धड़ाधड़ ओटीपी आने लगते हैं। जब तक व्यक्ति कुछ समझ पाता है उसका खाता खाली हो चुका होता है। 

----------

स्विगी और जोमैटो के नाम पर भी हो रही ठगी

बदायूं। केवल ब्लिंकिट ही नहीं, बल्कि स्विगी और जोमैटो के नाम पर भी ठगी की जा रही है। यहां जब व्यक्ति ठगों से यह सवाल करता है कि जब वर्क फ्रॉम होम है तो डिलीवरी पार्टनर एप क्यों डाउनलोड कराया जा रहा है। इस पर ठग कहते हैं कि ऐप भले ही डिलीवरी का हो, लेकिन आपको काम घर बैठकर कॉलिंग का करना होगा।

--------

ऐप डाउनलोड होने के बाद ब्लिंकिट से आने लगती हैं कॉल

बदायूं। ठगों द्वारा ठगे गए लोगो के सामने एक और परेशानी आती है। एक तो उनका खाता पहले ही खाली हो चुका होता है, उस पर असली ब्लिंकिट का एप डाउनलोड होने के कारण उन्हें संबंधित ब्लिंकिट स्टोर से कॉल आने लगती हैं कि आप डिलीवरी का काम कब से शुरू कर रहे हैं। ऐसे में लोग और ज्यादा परेशान होते हैं। 

--------

साइबर एक्सपर्ट एजे खान बोले- 'किसी से न करें स्क्रीन शेयर'

बदायूं। इस संबंध में साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट एजे खान का कहना है कि आजकल बेरोजगारी का फायदा भी साइबर ठग उठा रहे हैं। इससे बचने के लिए पहले तो वर्क फ्रॉम होम नौकरी के लालच से बचें। इस प्रकार का लालच देने वालों पर भरोसा न करते हुए कभी भी कोई एप डाउनलोड न करें। स्क्रीन शेयर तो किसी से भी न करें क्योंकि ऐसा करने पर आपके मोबाइल का पूरा कंटा्रेल ठग के हाथ में आ जाता है और वह आपका खाता खाली कर देता है। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट के अनुसार, आजकल बगैर ओटीपी आए भी साइबर ठग आपके मोबाइल का पूरा कंट्रोल अपने हाथ में ले सकते हैं। वे केवल आपके रुपयों का ही नुकसान नहीं करते, बल्कि आपका प्राइवेट डाटा भी चुरा सकते हैं। 

-----

ऐसी अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-

- साइबर ठगी पीड़ितों को बड़ी राहत...अब बिना कोर्ट के आदेश के वापस मिलेगी 50 हजार से कम की रकम

https://sabkibaat.in/post/big-relief-to-cyber-fraud-victims---now-you-will-get-back-the-amount-of-less-than-rs-50-thousand-without-court-order

- बदायूं में इस फर्जी कॉल सेंटर से नौकरी दिलाने के नाम पर हो रही थी ठगी, एक युवक समेत चार युवतियां पकड़ीं

https://sabkibaat.in/post/in-badaun-fraud-was-being-done-in-the-name-of-getting-job-through-this-fake-call-centre-four-girls-including-a-young-man-were-caught-

- न्यू ईयर 'हैप्पी' रखना है तो फोन पर आई फाइल संभलकर खोलना...कहीं पैसे और डाटा न उड़ा ले जाएं साइबर ठग

https://sabkibaat.in/post/if-you-want-to-keep-the-new-year--happy--then-open-the-file-on-your-phone-carefully----lest-cyber-thugs-take-away-your-money-and-data-

- किसी परिचित की शादी है, पर फोन पर आए कार्ड को संभलकर खोलना...खाते का बैलेंस हो सकता है जीरो

https://sabkibaat.in/post/an-acquaintance-is-getting-married-but-be-careful-opening-the-card-that-comes-on-your-phone---the-account-balance-could-be-zero-

- यदि आपके वाहन का भी हुआ है चालान तो इस एप से रहें सावधान...ये फ्रॉड है, हो जाएंगे शिकार

https://sabkibaat.in/post/if-your-vehicle-has-been-challaned-then-be-careful-with-this-app---it-is-a-fraud-you-will-become-a-victim-

- बुजुर्ग महिला के पेंशन खाते से साइबर अपराधियों ने हजारों रुपये उड़ाए, बैंक में अपडेट नहीं हुआ था नंबर

https://sabkibaat.in/post/cybercriminals-stole-thousands-of-rupees-from-an-elderly-woman-s-pension-account-as-her-bank-number-had-not-been-updated-

- ग्रामीणों को बहलाकर लेते थे कागज, फिर खोलते थे खाते, साइबर क्राइम में होते थे इस्तेमाल

https://sabkibaat.in/post/gramino-ko-bahalakar-lete-the-kagaj-phir-kholte-the-khate-ciber-crime-me-hote-the-istemal

- विदेश भेजने का दिया झांसा, गुजरात के लग्जरी होटल में रुकवाया, धीरे-धीरे करके ठग लिए 3.5 लाख

https://sabkibaat.in/post/they-deceived-them-by-promising-to-send-them-abroad-made-them-stay-in-a-luxury-hotel-in-gujarat-and-gradually-swindled-rs-3-5-lakh-from-them

- 'रेप केस में फंसा है तेरा बेटा'...कहकर बेटे से कराई बात, बेटा गिड़गिड़ाया तो बाप ने दे दिए 60 हजार

https://sabkibaat.in/post/-your-son-is-involved-in-a-rape-case----by-saying-this-he-made-his-father-talk-to-his-son-when-his-son-pleaded-the-father-gave-him-60-thousand-rupees

- 'सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है बेटी'...ठग ने धमकाया तो मां को आया हार्टअटैक, मौत

https://sabkibaat.in/post/-daughter-caught-in-sex-racket-----mother-got-heart-attack-when-thug-threatened-her-died

- वेबसाइट एनआईसी बदायूं की...शिक्षा पेज पर दिख रहा था मलेशिया के कैसिनो का पन्ना

https://sabkibaat.in/post/the-page-of-malaysia-s-casino-was-visible-on-the-education-page-of-the-website-nic-badaun

- हैलो...! दिल्ली के करोलबाग थाने से एसआई संजय बोल रहा हूं

https://sabkibaat.in/post/threat-on-phone

- बोर्ड परीक्षा में पास होना है या फिर बढ़वाने हैं नंबर तो......

https://sabkibaat.in/post/do-you-want-to-increase-number-in-exam

- साइबर ठग ले उड़े सात लाख के बिटक्वाइन...आप पर हैं तो हो जाएं सावधान

https://sabkibaat.in/post/bitcoin-scam





Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Ashish

    Best hai

    quoto
  • user by संजीव

    इसे भी ईंट से खींचकर मारो जान से

    quoto
  • user by Mala

    Good reporting

    quoto