हैलो...! दिल्ली के करोलबाग थाने से एसआई संजय बोल रहा हूं

हैलो...! दिल्ली के करोलबाग थाने से एसआई संजय बोल रहा हूं

फोन पर युवक को धमकाया, एफआईआर कराने की दी धमकी

सबकी बात न्यूज

बदायूं। हैलो.....! करोलबाग थाने से एसआई संजय बोल रहा हूं। यहां तेरी शिकायत आई है। लड़कियों से रात में गंदे चैट करता है, गंदे फोटो भेजता है। यहां तेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रहा हूं। अब जेल जा और सजा भुगत।

यदि आपके पास भी कोई ऐसा फोन आए तो डरियेगा नहीं और न ही किसी प्रकार के समझौते की बात भी नहीं करिये। क्योंकि जब आपने कुछ किया ही नहीं तो डर कैसा। और, वैसे भी ये फोन दिल्ली पुलिस का नहीं बल्कि साइबर ठगों का है जो धमकी देकर भोले भाले लोगों से रुपये ऐंठने का काम कर रहे हैं। शहर के मोहल्ला शहवाजपुर के एक युवक के पास जब ऐसा ही फोन आया तो मामला उजागर हुआ। 

शहवाजपुर का एक युवक अपना निजी व्यवसाय करता है। शुक्रवार को दिन में करीब एक बजे उसके नंबर पर 8109383927 नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली के करोलबाग थाने का एसआई संजय शर्मा बताया और युवक से कहा कि तू रात में लड़कियों को फोन करके गंदी बातें करता है और उन्हें अश्लील मैसेज करता है। तेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रहा हूं। अब जेल जा। केवल इतना ही नहीं उसने युवक को व्हाट्सएप पर मैसेज भी किया कि इन बंदों के साथ जेल जा, तेरे खिलाफ एफआईआर कर रहा हूं। इतना सुनकर और मैसेज देखकर युवक डर गया। जब उसने काॅलबैक की तो फोन करने वाला उसे फिर हड़काने लगा। युवक ने जब उससे कहा कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया है तो वह उसे धमकी देकर रुपये देने को कहने लगा।

-----

ट्रूकाॅलर पर भी लगाया पुलिस का लोगो

- केवल इतना ही नहीं, फोन करने वाले ने ट्रूकाॅलर एप पर भी अपना नाम संजय शर्मा एसआई के नाम से सेव कर लिया है और पुलिस का लोगो भी लगा रखा था। युवक ने व्हाट्सएप चैट का स्क्रीन शाॅट लेकर नंबर को ब्लाॅक कर दिया और पुलिस से इसकी शिकायत भी की। 

-----

धमकी देकर ऐंठते हैं रुपये, डर जाता है आम आदमी

- ये ठग लोगों को पुलिस के नाम पर धमकी देकर रकम ऐंठते हैं। कुछ लोग इनसे डरकर पैसे दे भी देते हैं जबकि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया होता है। केवल बदनामी और पुलिस का भय उन्हें रुपये देने पर मजबूर कर देता है। हालांकि कुछ समझदार लोग इस स्कैम को समझ जाते हैं और नंबर ही ब्लाॅक कर देते हैं। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto
  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto