क्लासरूम में रंगरेलियां 'लाइव' ...सीसीटीवी में कैद हुआ 'प्रेमालाप'

क्लासरूम में रंगरेलियां 'लाइव' ...सीसीटीवी में कैद हुआ 'प्रेमालाप'

बदायूं। छात्रा को अपने प्रेमी से मिलने की कोई जगह नहीं मिली तो कॉलेज में ही उसे बुला लिया। दोनों क्लासरूम में ही रंगरेलियां मनाने लगे लेकिन मदहोशी में भूल गए कि क्लासरूम में सीसीटीवी भी लगा है। किसी ने इसे देखकर सूचना प्राचार्य व स्टाफ को दी तो सीसीटीवी चेक किए गए। 

मामला उझानी बाईपास के समीप स्थित एक डिग्री कॉलेज का बनाया जा रहा है। यहां बीए की एक छात्रा ने शुक्रवार दोपहर अपने प्रेमी को कॉलेज बुला लिया। प्रेमी कॉलेज का छात्र नहीं है। क्लासरूम खाली देखकर वे दोनों वहां चले गए। बताते हैं कि वहां दोनों रंगरेलियां मनाने लगे। इस बीच छात्रा भूल गई कि क्लास में सीसीटीवी भी लगे हैं। बताया जाता है कि स्टाफ के किसी व्यक्ति ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया और प्राचार्य को सूचना दी।

इसके बाद स्टाफ ने जाकर दोनों को पकड़ लिया। बाद में टीवी चेक किए गए तो मामला उसमें कैद हो चुका था। प्राचार्य ने छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी और लड़के को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इसकी सूचना कॉलेज प्रबंधन को भी दी गई, लेकिन आरोप है कि प्रबंधन मामले को दबाने में जुट गया। इधर इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत आई थी, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने दोनों को हिदायत देकर छोड़ दिया। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto