बदायूं में इस फर्जी कॉल सेंटर से नौकरी दिलाने के नाम पर हो रही थी ठगी, एक युवक समेत चार युवतियां पकड़ीं

बदायूं में इस फर्जी कॉल सेंटर से नौकरी दिलाने के नाम पर हो रही थी ठगी, एक युवक समेत चार युवतियां पकड़ीं

फर्जी नाम रखकर लोगों को करते थे कॉल, फिर देते थे नौकरी का झांसा

दर्ज शिकायतों के आधार पर सामने आई साढ़े चार लाख की ठगी, इससे कहीं ज्यादा हो सकती है ठगी की कुल रकम

बदायूं। शहर के नई सराय मोहल्ले में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर साइबर ठगों द्वारा बेरोजगारों को नौकरी का लालच देकर ठगी की जा रही थी। इन लोगों ने कई लोगों को झांसा देकर ठग लिया था। पुलिस ने एक युवक और चार युवतियों को गिरफ्तार किया है जो फर्जी नाम रखकर लोगों की गाढ़ी कमाई का पैसा ठग रहे थे। अब तक इनसे करीब साढ़े चार लाख की ठगी की बात सामने आई है। 

साइबर थाना पुलिस को शहर के कई लोगों की शिकायतें मिल रही थीं, जिनमें उनसे नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई थी। साइबर क्राइम थाना प्रभारी विनोद कुमार वर्धन के नेतृत्व में टीम इसकी जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध मोबाइल नम्बर मिले, जिससे पांच साइबर फ्राड शिकायतें पूर्व में दर्ज है। मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस की गयी तो वह मोहल्ला नई सराय की निकली। इस दौरान टीम को कुछ अन्य सुराग भी हाथ लगे, जिसके आधार पर टीम ने मोहल्ला नई


सराय की एक गली में स्थित मकान पर छापा मारा। जब पुलिस ने मकान का दरवाजा खुलवाया तो यहां एक कमरे में छोटा सा ऑफिस चलता मिला। यहां तीन युवतियां और एक युवक काम कर रहे थे। इनकी निशानदेही पर एक अन्य युवती को भी पकड़ गया। पुलिस के अनुसार, इन लोगों ने दर्ज शिकायतों के अनुसार, करीब साढ़े चार लाख रुपये की साइबर ठगी की थी। 

---------

वर्क इंडिया साइट के माध्यम से करते थे ठगी

बदायूं। पूछताछ में सभी ठगों ने बताया कि वे वर्क इन्डिया साइट पर अलग अलग जगहों जैसे पटना, नागपुर, जयपुर, इन्दौर, भोपाल, आदि जगहों के भोले भाले लोगो को नौकरी दिलाने के नाम पर रजिस्टर कराते हुए नौकरी का झांसा देकर उनसे रुपये ट्रांसफर कराकर साइबर ठगी करते है। 

-------

ये किए गए गिरफ्तार

1. विवेक निवासी ग्राम गोविन्द नगला थाना मूसाझाग 

2. आकांक्षा पटेल निवासी ग्राम बरातेगदार थाना सिविल लाइंस, बदायूं 

3. अंशू पटेल निवासी ग्राम लखनपुर थाना सिविल लाइंस, बदायूं 

4. ईशा साहू निवासी गुलडिया वार्ड संख्या नौ, थाना मूसाझाग बदायूं 

5. मीनाक्षी निवासी ग्राम बरामयखेडा थाना उझानी बदायूं 

---------

नाम बदलकर करते थे कॉल

बदायूं। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, वे सभी नाम बदलकर लोगों से बात करते थे। पकड़े गए युवक ने अपना नाम राजीव रख रखा था जबकि आकांक्षा व अंशू ने अपना नाम रिया शर्मा तथा मीनाक्षी ने अपना नाम निधि शर्मा रख रखा था। ईशा कभी नाव्या शर्मा तो कभी कृतिका शर्मा नाम से लोगों से बात करती थी। पुलिस ने आरोपितों से एक लैपटॉप, पिं्रटर, मोबाइल, मोहर आदि सामान बरामद किया है। 

-------

गिरफ्तार करने वाली टीम

बदायूं। साइबर ठगी करने वाले आरोपितों को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम विनोद कुमार वर्धन, उपनिरीक्षक रजत यादव व राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल विनय कुमार समेत साइबर क्राइम थाने की टीम शामिल रही। 

------

साइबर क्राइम से संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-

- न्यू ईयर 'हैप्पी' रखना है तो फोन पर आई फाइल संभलकर खोलना...कहीं पैसे और डाटा न उड़ा ले जाएं साइबर ठग

https://sabkibaat.in/post/if-you-want-to-keep-the-new-year--happy--then-open-the-file-on-your-phone-carefully----lest-cyber-thugs-take-away-your-money-and-data-

- किसी परिचित की शादी है, पर फोन पर आए कार्ड को संभलकर खोलना...खाते का बैलेंस हो सकता है जीरो

https://sabkibaat.in/post/an-acquaintance-is-getting-married-but-be-careful-opening-the-card-that-comes-on-your-phone---the-account-balance-could-be-zero-

- यदि आपके वाहन का भी हुआ है चालान तो इस एप से रहें सावधान...ये फ्रॉड है, हो जाएंगे शिकार

https://sabkibaat.in/post/if-your-vehicle-has-been-challaned-then-be-careful-with-this-app---it-is-a-fraud-you-will-become-a-victim-

- बुजुर्ग महिला के पेंशन खाते से साइबर अपराधियों ने हजारों रुपये उड़ाए, बैंक में अपडेट नहीं हुआ था नंबर

https://sabkibaat.in/post/cybercriminals-stole-thousands-of-rupees-from-an-elderly-woman-s-pension-account-as-her-bank-number-had-not-been-updated-

- ग्रामीणों को बहलाकर लेते थे कागज, फिर खोलते थे खाते, साइबर क्राइम में होते थे इस्तेमाल

https://sabkibaat.in/post/gramino-ko-bahalakar-lete-the-kagaj-phir-kholte-the-khate-ciber-crime-me-hote-the-istemal

- विदेश भेजने का दिया झांसा, गुजरात के लग्जरी होटल में रुकवाया, धीरे-धीरे करके ठग लिए 3.5 लाख

https://sabkibaat.in/post/they-deceived-them-by-promising-to-send-them-abroad-made-them-stay-in-a-luxury-hotel-in-gujarat-and-gradually-swindled-rs-3-5-lakh-from-them

- 'रेप केस में फंसा है तेरा बेटा'...कहकर बेटे से कराई बात, बेटा गिड़गिड़ाया तो बाप ने दे दिए 60 हजार

https://sabkibaat.in/post/-your-son-is-involved-in-a-rape-case----by-saying-this-he-made-his-father-talk-to-his-son-when-his-son-pleaded-the-father-gave-him-60-thousand-rupees

- 'सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है बेटी'...ठग ने धमकाया तो मां को आया हार्टअटैक, मौत

https://sabkibaat.in/post/-daughter-caught-in-sex-racket-----mother-got-heart-attack-when-thug-threatened-her-died

- वेबसाइट एनआईसी बदायूं की...शिक्षा पेज पर दिख रहा था मलेशिया के कैसिनो का पन्ना

https://sabkibaat.in/post/the-page-of-malaysia-s-casino-was-visible-on-the-education-page-of-the-website-nic-badaun

- हैलो...! दिल्ली के करोलबाग थाने से एसआई संजय बोल रहा हूं

https://sabkibaat.in/post/threat-on-phone

- बोर्ड परीक्षा में पास होना है या फिर बढ़वाने हैं नंबर तो......

https://sabkibaat.in/post/do-you-want-to-increase-number-in-exam

- साइबर ठग ले उड़े सात लाख के बिटक्वाइन...आप पर हैं तो हो जाएं सावधान

https://sabkibaat.in/post/bitcoin-scam


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Good

    quoto
  • user by Satish mishra

    Badaun ki police

    quoto
  • user by आशा सिंह

    थैंक्स सबकी बात न्यूज

    quoto