किसी परिचित की शादी है, पर फोन पर आए कार्ड को संभलकर खोलना...खाते का बैलेंस हो सकता है जीरो
SAB KI BAAT
Dec 08 2025
92230
सहसवान में एक व्यक्ति ने फोन पर खोलकर देख लिया शादी का कार्ड...खाते से उड़ गए 48 हजार
अब एआरटीओ चालान ही नहीं, शादी कार्ड की एपीके फाइल से भी हो रही ठगी
बदायूं। एक युवक को मोबाइल फोन पर शादी का कार्ड भेजकर ठगी कर ली गई। युवक को फोन पर कार्ड की एपीके फाइल भेजी गई थी। लोड करके खोलने के बाद उसके खाते से रुपये उड़ गए।

मामला सहसवान का है। तहसील क्षेत्र के गांव जाहिदपुर आलमपुर निवासी आसिफ खान द्वारा थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, उसके मोबाइल फोन पर विगत 23 नवंबर को गांव के प्रदीप आर्या ने शादी कार्ड का एप्लीकेशन भेजा था। जब उसने

उसे खोलकर लोड किया तो उसके दो दिन बाद ही उसके दो खातों से 47 हजार 500 रुपये कट गए। इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा से 22 हजार तथा कोटक बैंक से 25,500 रुपये काटे गए। आसिफ का कहना है कि जब उसने इस बाबत प्रदीप से बात की तो उसने बताया कि यह शादी कार्ड एप उसके एक दोस्त ने उसे मोबाइल पर भेजा था लेकिन उसे आशंका है कि प्रदीप ने ही उसके रुपये खाते से उड़ाए हैं।
आसिफ का आरोप है कि जब उसने प्रदीप से कहा तो वह झगड़े पर आमादा हो गया तथा उसे धमकी दी। आसिफ ने थाने में इसकी शिकायत की तो पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। इसके बाद उसने एसएसपी के यहां प्रार्थनापत्र दिया, जिसके बाद पुलिस ने प्रदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
-------
एआरटीओ चालान के नाम पर भी हो चुकी है ठगी
बदायूं। इससे पहले एआरटीओ चालान नाम की एपीके फाइल के नाम पर भी ठगी की कई वारदातें सामने आ चुकी हैं। बदायूं में भी कई लोग इसका शिकार हो चुके हैं। इस बारे में साइबर सिक्योरिटी इन्वेस्टीगेटर (cyber security investigator) एजे खान (AJ khan)भी लोगों को कई बार जागरूक कर चुके हैं। उनके अनुसार, इस तरह की फाइलें खोलने के बाद साइबर ठग आसानी से पूरे फोन को हैक कर सकते हैं और एकाउंट से पैसा उड़ा सकते हैं।
-------
साइबर सिक्योरिटी इन्वेस्टीगेटर एजे खान (AJ khan) की सलाह पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
- यदि आपके वाहन का भी हुआ है चालान तो इस एप से रहें सावधान...ये फ्रॉड है, हो जाएंगे शिकार
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
-
by Anonymous
Is haramkhor ka hisab to uper wala hi karega। Neeche wale Kuch n kar payenge iska
SAB KI BAAT