कन्हैया की मूर्ति को बनाया दूल्हा, बरात भी लेकर आए कान्हा...कुछ ऐसे रचाया बदायूं की पिंकी ने अपना ब्याह
SAB KI BAAT
Dec 07 2025
5790
धूमधड़ाके के साथ आई कान्हा की बरात, बरातियों और घरातियों ने लिया स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद
बदायूं। बदायूं के इस्लामनगर में एक अनोखा ब्याह चर्चा में हैं। यहां रहने वाली एक युवती ने कन्हैया को अपना दूल्हा बना लिया। बाकायदा कन्हैया की बरात युवती के घर तक पहुंची और फिर दुल्हन बनी युवती ने उनके गले में वरमाला डाली। धूमधड़ाके के साथ बरातियों समेत घरातियों ने भी पकवानों का आनंद लिया।

इस्लामनगर के ब्यौर कासिमाबाद में सुरेश शर्मा का परिवार रहता है। उनकी बेटी पिंकी शर्मा है। 28 साल की पिंकी शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट हैं। शनिवार की रात पिंकी की शादी हुई और दूल्हा बने कन्हैया। कन्हैया की प्रतिमा रखकर पिंकी ने उनके साथ न केवल सात फेरे लिए बल्कि उनके गले में वरमाला डालकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन भी लिया।

इससे पहले करीब सौ-डेढ़ सौ बराती कन्हैया को दूल्हे के रूप में सजाकर पिंकी के घर पहुंचे। यहां उन्होंने घरातियों समेत व्यंजनों का आनंद लिया। यहां न केवल बकायदा पंडाल सजाया गया, बल्कि उसी तरह शादी की तैयारी की गई, जैसे किसी
नवयुगल की शादी में होती है। पिंकी के साथ स्टेज पर कन्हैया जी की प्रतिमा रखी गई। रविवार को भी यहां दिन भर भंडारा चलता रहा।
--------
वृंदावन में झोली में आकर गिरी सोने की अंगूठी
बदायूं। बताया जाता है कि पिंकी अपने परिवार के साथ नियमित रूप से वृंदावन जाती थीं। यहां एक दिन वह अपनी झोली फैलाकर खड़ी थीं तो प्रसाद के रूप में उनकी झोली में एक अंगूठी आकर गिरी। तभी से पिंकी ने मान लिया था कि कन्हैया से उनका वरण हो गया है। यहां आकर उन्होंने बाकायदा सभी रस्मों को निभाते हुए कन्हैया से ब्याह रचा लिया।


Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
982
-
बदायूं समाचार
648
-
गतिविधियां
556
-
जिला
200
Recent Comment
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा