न्यू ईयर 'हैप्पी' रखना है तो फोन पर आई फाइल संभलकर खोलना...कहीं पैसे और डाटा न उड़ा ले जाएं साइबर ठग

न्यू ईयर 'हैप्पी' रखना है तो फोन पर आई फाइल संभलकर खोलना...कहीं पैसे और डाटा न उड़ा ले जाएं साइबर ठग

नये साल पर हो सकता है डाटा चोरी, साइबर एक्सपर्ट एजे खान की चेतावनी- Happy new year.apk फाइलों से रहें सावधान

सबकी बात न्यूज

बदायूं। नये साल का स्वागत करने को हर कोई तैयार है। पर, आपका नया साल कहीं 'हैप्पी' की जगह 'अनहैप्पी' न हो जाए, इसके लिए कुछ सावधानी रखनी होगी। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट एजे खान ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि इस खुशी के मौके पर कुछ साइबर ठग “Happy new year.apk” नाम की फाइलें भेज सकते हैं जो आपके पैसे चुरा सकती हैं। ये फाइलें फोन को हैक कर सकती हैं और आपकी निजी जानकारी चुराकर उसे लीक कर सकती हैं।

“Happy new year.apk” जैसी फाइलें फेस्टिवल-थीम लिंक या न्यू ईयर के ऑफर्स पर हो सकती हैं। साइबर एक्सपर्ट के अनुसार, इन एपीके फाइलों को इंस्टॉल करते ही मोबाइल में मैलवेयर आ सकता है, जो ओटीपी पढ़ सकता है। ये एसएमएस और नोटिफिकेशन एक्सेस कर सकता है और बैंकिंग ऐप्स भी कंट्रोल कर सकता है। 


उन्होंने बताया कि ये एपीके फाइल नया साल नहीं बल्कि नया खतरा लाने वाली भी हो सकती हैं। हैकर नकली ग्रीटिंग्स और ऐप्स के जरिए लोगों को धोखा देते हैं। ये फाइलें अक्सर व्हाट्सएप, टेलीग्राम या सोशल मीडिया लिंक के माध्यम से भेजी जाती हैं। इन्हें इंस्टॉल करते ही हैकर आपके बैंक डिटेल्स, कॉन्टैक्ट्स और मैसेज तक एक्सेस कर सकते हैं।

---------

साइबर एक्सपर्ट एजे खान की सलाह

- किसी भी अनजान एपीके फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें।

- अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।

- केवल आधिकारिक ऐप स्टोर (गूगल प्ले स्टोर, एप स्टोर) से ही एप डाउनलोड करें।

- अपने फोन का सिस्टम अपडेट रखें और प्ले प्रोटेक्ट ऑन करें।

- विश्वसनीय एंटीवायरस का प्रयोग करें।


- संदिग्ध मैसेज या लिंक की तुरंत शिकायत करें और ब्लॉक करें।

- किसी भी अनजान या शॉर्ट लिंक पर क्लिक न करें, चाहे वह न्यू ईयर ग्रीटिंग, ई-कार्ड, ऑफर या निमंत्रण के नाम पर ही क्यों न हो। 

- अगर गलती से लिंक खुल जाए या पैसे का नुक़सान हो जाए, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें और साइबर थाने को तुरंत सूचना दें।

------------

ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें- 

- किसी परिचित की शादी है, पर फोन पर आए कार्ड को संभलकर खोलना...खाते का बैलेंस हो सकता है जीरो

https://sabkibaat.in/post/an-acquaintance-is-getting-married-but-be-careful-opening-the-card-that-comes-on-your-phone---the-account-balance-could-be-zero-

- यदि आपके वाहन का भी हुआ है चालान तो इस एप से रहें सावधान...ये फ्रॉड है, हो जाएंगे शिकार

https://sabkibaat.in/post/if-your-vehicle-has-been-challaned-then-be-careful-with-this-app---it-is-a-fraud-you-will-become-a-victim-




Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by संजीव

    इसे भी ईंट से खींचकर मारो जान से

    quoto
  • user by Mala

    Good reporting

    quoto
  • user by सुधाकर सिंह नोएडा

    रिपोर्टिंग ये होती है। जिन पर रिपोर्ट लिखी उनके नाम तक नहीं दिए। जरूरी नहीं कि महिला ही पीड़ित हो। कभी कभी लड़का पक्ष भी सही होता है। इसका ध्यान रखना बहुत अच्छी बात है। आखिर लड़के पक्ष की भी इज्जत होती है। शाबाश सबकी बात न्यूज

    quoto