प्रधानमंत्री के जीवन-प्रेरक विचारों को अपनाकर अपने जीवन को सफल बनाएंगें बच्चेः चयनिका
SAB KI BAAT
Feb 06 2026
1900
मदर एथीना स्कूल में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का आयोजन
सबकी बात न्यूज
बदायूं। शैक्षणिक परीक्षाओं के साथ-साथ जीवन की परीक्षाओं में भी तनावमुक्त होकर, बिना किसी भय के साहस, दृढ़ता और आनंदचित्त होकर उनमें सफलता प्राप्त करने का मूलमंत्र प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ का सीधा प्रसारण मदर एथीना स्कूल में किया गया।
विद्यालय में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ-साथ, शिक्षकों आदि की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के महत्वपूर्ण विचारों को आत्मसात किया। विद्यार्थियों ने जीवन के अमूल्य मूल मंत्र को जाना जिनसे कठिनाई के समय में भी परिस्थितियों को सहजता के साथ सुलझाया जा सके।

इस दौरान पीएम ने बच्चों को अपने मन पर बाहरी दबाव का प्रभाव न पड़ने देने, अपनी आंतरिक क्षमता को समझने, गैजेट्स के गुलाम न बनने, नकारात्मकता से बचने आदि की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि हर किसी के अंदर अभूतपूर्व क्षमता होती है। विद्यार्थियों के भीतर छिपी इस प्रतिभा को उजागर कर अभिभावकों एवं शिक्षकों को उनकी यथासंभव सहायता करने का प्रयास करना चाहिए।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को सकारात्मक एवं प्रेरणास्पद वातावरण की सर्वाधिक आवश्यकता होती है, जिसमें हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुमूल्य विचारों का विशेष प्रभाव पड़ता है। हम सदैव अपने विद्यार्थियों को हर प्रकार से ऐसा माहौल प्रदान करने हेतु हर संभव प्रयास करते हैं जोकि उनके शैक्षिक जीवन के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सहयोग करे। उन्होंने कहा कि स्कूल को पूरा विश्वास है कि हर बार की भांति इस बार भी बच्चे प्रधानमंत्री के जीवन-प्रेरक विचारों को अपनाते हुए अपने जीवन को सफल बनाएंगें।

Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
982
-
बदायूं समाचार
648
-
गतिविधियां
556
-
जिला
200
Recent Comment
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा