महिलाओं के अंडरगारमेंट्स का पूछता था साइज, छूता था इधर-उधर...जानिये किस मंत्री के निजी सचिव की है करतूत
SAB KI BAAT
Aug 01 2025
4670
एक महिला कर्मचारी ने की थी शिकायत, मंत्री असीम अरुण ने खुद बुलाई पुलिस
सबकी बात न्यूज। लखनऊ के समाज कल्याण विभाग के मुख्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने मंत्री असीम अरुण के पर्सनल सेक्रेटरी (पीएस) पर उसके साथ अश्लील हरकत और दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया। इसके बाद मंत्री ने खुद पुलिस बुलाकर पीएस को उनके हवाले कर दिया।
मंत्री असीम अरुण के पीएस का नाम जयकिशन सिंह है। वहजसमाज कल्याण विभाग के मंत्री असीम अरुण के पीएस हैं। बताया जाता है कि वह अक्सर बातों-बातों में महिलाओं के अंडरगारमेंट्स का साइज पूछते थे और उन्हें बहाने से इधर-उधर छूते थे। एक महिला कर्मचारी से भी उन्होंनें यह हरकत की। आरोप है कि विरोध करने पर दुष्कर्म की कोशिश भी की गई। महिला कर्मचारी ने इसकी लिखित शिकायत मंत्री से की। शिकायत मिलने पर मंत्री ने गोमतीनगर पुलिस को बुलाकर पीएस जयकिशन सिंह को उनके हवाले कर दिया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने यह भी कहा कि महिला के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस प्रकार का कृत्य चाहें जो भी करे, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप सही मिलने पर गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की जा सकती है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
998
-
बदायूं समाचार
658
-
गतिविधियां
596
-
जिला
240
Recent Comment
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
SAB KI BAAT