फसल देखने जा रहे किशोर को लगा करंट, तड़प-तड़पकर तोड़ दिया दम

फसल देखने जा रहे किशोर को लगा करंट, तड़प-तड़पकर तोड़ दिया दम

बदायूं। फसल देखने खेत पर गए 14 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। एक अन्य किसान ने अपने खेत के बाहर तार लगा रखे थे, जिनमें करंट दौड़ रहा था। किशोर ने मौक पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

मामला बिसौली तहसील के गांव पृथ्वीपुर का है। यहां रहने वाले कुंवरपाल खेती किसानी करते हैं। करीब एक महीने पहले एक मार्ग दुर्घटना में उनका पैर टूट गया था, जिसके कारण वह खेत पर नहीं जा पाते थे। उनकी जगह उनका 14 वर्षीय बेटा दुर्गेश खेत पर जाकर फसल देख आता था। शुक्रवार को भी दुर्गेश खेत पर जा रहा था।इसी बीच रास्ते में एक खेत पर लगे तार से उसका हाथ छू गया। तार में करंट 


दौड़ रहा था, जिसकी चपेट में दुर्गेश आ गया। कुछ ही देर में वह काफी झुलस गया और उसकी मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग वहां आ गए और उसके परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वाले उसे लेकर डॉक्टर के यहां दौड़े लेकिन उसकी सांसे पहले ही थम चुकी थीं। जिस व्यक्ति के खेत में तार लगा था, उसका नाम धर्मपाल बताया जा रहा है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto