शिशु के विकास में माता-पिता के बाद आचार्य की महत्पूर्ण भूमिकाः दिनेश

शिशु के विकास में माता-पिता के बाद आचार्य की महत्पूर्ण भूमिकाः दिनेश

सरस्वती शिशु में आचार्य सम्मान समारोह का आयोजन

बरेली। विद्या भारती द्वारा संचालित एवं शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश से संबद्ध नैनीताल रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को आचार्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ विद्यालय अध्यक्ष राजीव अग्रवाल एवं व्यवस्थापक दिनेश मलिक ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया ।

विद्यालय प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया। विद्यालय व्यवस्थापक दिनेश मलिक ने कहा कि शिशु कि विकास में आचार्य की बहुत बड़ी भूमिका है। शिशु का निर्माण माता पिता के बाद यदि कोई करता है तो वह केवल आचार्य ही है। हमारे विद्या भारती के सभी आचार्य संपूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगे हुए हैं। विद्यालय अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि विद्यालय इसी प्रकार अपने कार्य में सतत अग्रणी रहे। इसके उपरांत सभी आचार्यों को सम्मानित किया गया ।

प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने सभी आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर नेकपुर बरेली के व्यवस्थापक राजीव सक्सेना, प्रधानाचार्य ओंकार सिंह गंगवार, सतीश शर्मा, राजीव कुमार, हिरदेश श्रीवास्तव, रामेश्वर पाल, श्रीमती नीलम मिश्रा, प्रियंका यादव, जूही गुप्ता सहित संपूर्ण स्टाफ को सम्मानित किया गया। यह जानकारी शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने दी। कार्यक्रम का संचालन रामकिशोर श्रीवास्तव ने किया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by AJ KHAN ~ CYBER CRIME UNIT

    अत्यंत दुखद

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto