सांसद आदित्य यादव ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

सांसद आदित्य यादव ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

कार्यकर्ताओं से भी मिले, संगठनात्मक गतिविधियों पर की चर्चा

सबकी बात न्यूज

बदायूं। लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदित्य यादव ने अपने सिविल लाइंस स्थित आवास पर आयोजित जनसुनवाई में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना।  

जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस प्रशासन, पेंशन, आवास, शिक्षा तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों को सांसद के समक्ष रखा। सांसद आदित्य यादव ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की तथा समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सांसद ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों, क्षेत्रीय समस्याओं एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया। जनसुनवाई के दौरान समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by AJ KHAN ~ CYBER CRIME UNIT

    अत्यंत दुखद

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto