महिलाओं की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहा विपक्षः गुलाब देवी

महिलाओं की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहा विपक्षः गुलाब देवी

प्रभारी मंत्री ने कहा-महिलाओं के मुद्दों पर सपा-कांग्रेस की सोच उजागर हुई 

सबकी बात न्यूज

बदायूं। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)/जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि पिछले कुछ समय में देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को लेकर जो घटनाक्रम सामने आए हैं, उन्होंने कई महत्वपूर्ण सवाल खड़े किए हैं। 

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला जन आक्रोश अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण निर्णय लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का है। यह केवल एक विधायी प्रावधान नहीं, बल्कि महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में बराबरी का अधिकार देने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। 

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब देश में इस तरह का ऐतिहासिक अवसर आया, तब कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और अन्य विपक्षी दलों ने इस विषय पर सकारात्मक भूमिका निभाने के बजाय विरोध और भ्रम फैलाने का काम किया। संसद में इनके रवैये ने यह स्पष्ट कर दिया कि ये दल महिलाओं को वास्तविक रूप से सशक्त होते हुए नहीं देखना चाहते। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी दलों द्वारा तकनीकी कारणों, परिसीमन और अन्य बहानों के माध्यम से इस महत्वपूर्ण निर्णय को टालने की कोशिश की गई। 

समाजवादी पार्टी द्वारा धर्म आधारित आरक्षण की मांग उठाना इसी सोच का हिस्सा है, जो न केवल संविधान की मूल भावना के विपरीत है, बल्कि समाज को विभाजित करने का प्रयास भी है। उन्होंने कहा कि हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि महिला जन आक्रोश अभियान किसी एक घटना की प्रतिक्रिया नहीं है, बल्कि यह उन सभी परिस्थितियों के खिलाफ एक व्यापक जनजागरण है, जहां महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी की गई है। इस अभियान के माध्यम से प्रदेशभर में महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे अपने अधिकारों को समझें और उनके लिए संगठित होकर आवाज उठा सकें। 

प्रभारी मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा बार-बार महिलाओं के मुद्दों को भटकाने और धर्म आधारित आरक्षण जैसे असंवैधानिक विषय उठाने का प्रयास किया जा रहा है, जो पूरी तरह से अनुचित है। आने वाले समय में जनता अपने वोट के माध्यम से इसका सशक्त जवाब देंगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर, जिला कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय आदि मौजूद रहे। 







Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by AJ KHAN ~ CYBER CRIME UNIT

    अत्यंत दुखद

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto