ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व 84 घंटा हनुमान मंदिर पर श्रद्धापूर्वक मनाया गया
भगवान श्रीराम के परम प्रिय भक्त कलयुग के जागृत देव हैं हनुमान जीः पंडित सुधीर मिश्रा
नवीन वस्त्र आभूषण से किया गया भव्य-दिव्य श्रृंगार
सबकी बात न्यूज
बदायूं। सर्राफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व श्रद्धापूर्वक, भक्ति भाव एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों ने जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारे लगाए।
प्रातः 7ः30 बजे मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने हनुमान जी को सिंदूर एवं चमेली के तेल से लेपन कर चांदी के वर्क से आकर्षक रूप से सजाकर चोला चढ़ाया। ततपश्चात नवीन वस्त्र आभूषण पहनाकर श्री हनुमान जी का भव्य-दिव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद आरती उतारकर लड्डुओं एवं गुड़-चना का भोग लगाया गया। शाम को 7ः30 बजे हनुमान की भव्य रूप से आरती उतारी गई और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने बताया कि ज्येष्ठ मास के मंगलवार को श्री हनुमान जी का भगवान श्री राम से मिलन हुआ। ज्येष्ठ मास में श्री हनुमान जी का पूजन करने से श्री हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होकर भक्तों के रोग, शोक और अन्य जीवन में आने वाले संकटों को दूर करते हैं।
इस दौरान नीरज रस्तोगी, शालिनी वैश्य एवं अंकित वैश्य ने श्री हनुमान जी के नवीन वस्त्र आभूषण की सेवा कर गुड़ चना एवं लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद बांटा। इस मौके पर राजकुमार सिंह सेंगर, रामगोपाल पटवा, प्रदीप पटवा, कन्हैया मिश्रा, वंश मिश्रा, नरेश प्रजापति, राजीव सैनी एवं तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
995
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
591
-
जिला
235
Recent Comment
-
by AJ KHAN ~ CYBER CRIME UNIT
अत्यंत दुखद
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद