टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में मनाई आंबेडकर जयंती, बच्चों ने पेश किए कार्यक्रम

टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में मनाई आंबेडकर जयंती, बच्चों ने पेश किए कार्यक्रम

बदायूं। भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के प्रणेता भारतरत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में बरेली-मथुरा हाईवे स्थित टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों द्वारा उनके जीवन पर आधारित अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। 

बच्चों ने कार्यक्रम के माध्यम से इस बात का संदेश दिया कि बाबा साहब ने शिक्षा पर अधिक जोर देते हुए कहा था कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए हम जीवन में किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किए।

कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय की चेयरपर्सन मधु अग्रवाल ने बाबा साहब के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रधानाचार्य आशीष रस्तोगी ने भारत रत्न बाबा साहब के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके आदर्श पर चलने का आह्वान किया। विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी बाबा साहब के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस बीच बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनकी सभी ने काफी प्रशंसा की। 



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by AJ KHAN ~ CYBER CRIME UNIT

    अत्यंत दुखद

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto