बसपा की चंडीगढ़ इकाई ने बाबा साहब की जयंती मनाई, आदर्शों को अपनाने का आह्वान

बसपा की चंडीगढ़ इकाई ने बाबा साहब की जयंती मनाई, आदर्शों को अपनाने का आह्वान

सैनी भवन में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

सबकी बात न्यूज

चंडीगढ़। बहुजन समाज पार्टी, चंडीगढ़ द्वारा भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में सेक्टर-24 स्थित सैनी भवन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और पूरा वातावरण “जय भीम” के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय स्टेट कोऑर्डिनेटर, चंडीगढ़ विपुल कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष एवं उनके द्वारा दिए गए संविधान और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा सभी कार्यकर्ताओं को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों, समानता, शिक्षा, संगठन और संघर्ष को अपनाने का आह्वान किया तथा समाज के कमजोर, पिछड़े एवं शोषित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने एकजुट होकर बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करने तथा बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर चंडीगढ़ की पूरी राज्य टीम भी कार्यक्रम में मौजूद रही, जिनमें प्रमुख रूप से बृजपाल (प्रदेश अध्यक्ष), सोनू सुखदेव (लोकसभा कोऑर्डिनेटर), सुरेंद्र खुड़ा (गांव प्रधान), विक्रांत (महासचिव), शंकर राव, त्रिलोक चंद गिरवर शामिल रहे। इसके अतिरिक्त संगठन के सचिव अयोध्या, पुष्पिंदर, इंदरबीर एवं सदस्य अमरजीत भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वार्ड स्तर के पदाधिकारियों की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही, जिनमें वार्ड अध्यक्ष नरेश कुमार, राज कुमार, तलेवर परसाद एवं स्वरज ने विशेष रूप से भाग लिया और संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। 

-----

कई लोगों ने ली बसपा की सदस्यता

चंडीगढ़। इस आयोजन के दौरान बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों से प्रभावित होकर अनेक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिनमें प्रमुख रूप से अरुण कुमार, अजय पाल, राकेश पाल, पारस भारद्वाज, सुनील पाल, चिराग शर्मा, अरविंद पाल, विवेक पाल एवं संतोष पाल शामिल हैं। सभी नए साथियों का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto
  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto