थाने से सौ मीटर की दूरी पर स्थित जमीन पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस पहुंची तो भाग गए निर्माण कराने वाले
SAB KI BAAT
Apr 24 2026
2590
चन्दौसी निवासी व्यक्ति की है जमीन, फैजगंज के कुछ लोग कर रहे जमीन पर कब्जा करने का प्रयास
जान से मारने की धमकी भी दी आरोपित ने, एसएसपी से की शिकायत
सबकी बात न्यूज
बदायूं। चन्दौसी के एक व्यक्ति की जमीन पर फैजगंज बेहटा के कुछ लोगों ने कब्जा करने का प्रयास किया। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और फावड़ा, परात आदि सामान उठा लाई। थाने से मात्र सौ मीटर की दूरी पर हुई इस घटना के बाद जमीन के मालिक ने एसएसपी से शिकायत की है।
चन्दौसी के सुभाष रोड निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने एसएसपी के यहां दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उनकी एक जमीन फैजगंज बेहटा थाने से केवल सौ मीटर की दूरी पर चन्दौसी रोड स्थित मिर्जापुर बेहटा में है। करीब 25 साल पहले दो साइडों पर उन्होंने इसकी नीवं भी भरवा रखी है। आज तक कोई विवाद इस जमीन पर नहीं हुआ लेकिन विगत 21 अप्रैल को रात करीब साढ़े 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग वहां अवैध तरीके से निर्माण कराकर उस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
सूचना मिलने पर वह रात 12 बजे वहां पहुंच गए। वहां फैजगंज के ही दो लोग अन्य कुछ लोगों के साथ वहां निर्माण करा रहे थे। जब उन्होंने उन लोगों को रोकने की कोशिश की तो दोनों आरोपित उन्हें गालियां देने लगे। विरोध करने पर जान से मारने को दौड़ पड़े। सूचना देने पर 112 पुलिस वहां आ गई, जिन्हें देखकर दोनों आरोपित उन्हें धमकी देते हुए भाग गए।
मनोज कुमार गुप्ता का कहना है कि दोनों लोग भूमाफिया तथा दबंग प्रवृत्ति के हैं तथा खुद को पुलिस का संरक्षण प्राप्त बताते हैं। मनोज ने एसएसपी से उचित कार्रवाई की मांग की हैं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
591
-
जिला
235
Recent Comment
-
by AJ KHAN ~ CYBER CRIME UNIT
अत्यंत दुखद
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद