मदर एथीना स्कूल में अंग्रेजी काव्यपाठ एवं बुकमार्क प्रतियोगिता का आयोजन

मदर एथीना स्कूल में अंग्रेजी काव्यपाठ एवं बुकमार्क प्रतियोगिता का आयोजन

वर्ल्ड इंग्लिश डे के अवसर पर हुआ कार्यक्रम

सबकी बात न्यूज

बदायूं। मदर एथीना स्कूल  में ‘वर्ल्ड इंग्लिश डे‘ के अवसर पर जल पखवाड़ा के अंतर्गत पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संचार करते हुए कक्षा-6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए ‘जल संरक्षण‘ विषय पर अंग्रेजी काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में जल के महत्व को समझाना और उनमें साहित्यिक सृजन की क्षमता को विकसित करना था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ सहभागिता की। विद्यार्थियों ने स्वरचित कविताओं के साथ-साथ प्रसिद्ध कवियों की रचनाओं के माध्यम से जल की बर्बादी को रोकने और वर्षा

जल संचयन के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी ओजस्वी प्रस्तुतियों ने न केवल जल संकट की गंभीरता को रेखांकित किया, बल्कि दर्शकों को इसके संरक्षण के लिए प्रेरित भी किया। इसके अतिरिक्त ‘वर्ल्ड इंग्लिश डे‘ के अवसर पर विद्यार्थियों में बुक रीडिंग रुचि को बढ़ाने के लिए ‘बुक मार्क‘ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभाग कर विद्यार्थियों ने घर पर बची हुई सामग्री से बहुत सुंदर -सुंदर बुक मार्क बनाये। जो उनकी बेजोड़ क्रियात्मकता को प्रस्तुत कर रहे थे।


इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। हम अपने विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट बनाने बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति भी उतने ही संवेदनशील बनाने हेतु तत्पर रहते हैं। हमारे प्रयासों से अगर कुछ विद्यार्थियों में हीं अच्छे आचार-व्यवहार विकसित हो जाएं तो हम अपने प्रयासों में सफल हो जाएंगे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by AJ KHAN ~ CYBER CRIME UNIT

    अत्यंत दुखद

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto