हाथ में कलावा और माथे पर तिलक लगाकर हिंदू लड़कियों को फंसाता था अरबाज...नाम बताता था शिवम
विधायक से उद्घाटन कराया था रेस्टोरेंट का, खोल लिया हुक्काबार
नशे के लती युवकों का लगता था जमावड़ा, पुलिस ने तीन साल पहले सील कराया था हुक्काबार
सबकी बात न्यूज
बदायूं। किशोरी से दुष्कर्म करने और उसका धर्मांतरण करने के आरोप में जिस अरबाज पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है वह कलाई पर कलावा बांधकर और माथे पर तिलक लगाकर हिंदू लड़कियों को फंसाता था। वह अपना नाम शिवम बताता था। उसने नई सराय के पास रेस्टोरेंट के नाम पर विधायक महेश चंद्र गुप्ता से उसका उद्घाटन कराया था, लेकिन बाद में उसमें हुक्काबार चलाने लगा। यहां नशे के लती युवक आते थे जो युवतियों को भी अपने झांसे में फंसाकर यहां लाने लगते थे।
हाल का मामला एक किशोरी से दुष्कर्म का है। किशोरी ने पुलिस को बताया है कि 2022 में वह अपनी एक सहेली के माध्यम से हुक्काबार गई थी। यहां उसे एक युवक मिला, जिसने अपना नाम शिवम बताया था। यहां शिवम ने उसे नशा करने का झांसा दिया और बाद में उसे किसी तरह बेहोश कर उसके अश्लील वीडियो बना लिए। उसके बाद कथित शिवम उसे वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। एक बार उसे धमकाकर उसे दिल्ली ले गया और उसके साथ वहां दुष्कर्म किया। यहां आकर उसे युवक की असलियत पता चली कि उसका नाम शिवम नहीं बल्कि अरबाज खान है।
-------
दुष्कर्म के बाद बनाने लगा था धर्मांतरण का दबाव
बदायूं। युवती के अनुसार, अरबाज ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। वह उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। जैसे तैसे उसने अरबाज से अपना पीछा छुड़ाया लेकिन हाल में वह उसे फिर परेशान करने लगा।
-------
छापे के बाद विधायक के फोटो हुए थे वायरल
बदायूं। साल 2022 में नई सराय के पास एक रेस्टोरेंट खोला गया था, जिसका उद्घाटन सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता से कराया गया था। विधायक ने भी रेस्टोरेंट समझकर उद्घाटन कर दिया लेकिन बाद में इस रेस्टोरेंट को हुक्काबार बना दियागया। जब यहां छापा पड़ा था तो उसके बाद विधायक के तमाम फोटो उनके विरोधियों ने वायरल किए थे।
- हुक्काबार के उद्घाटन के मौके पर बैठे विधायक व अन्य लोग (फाइल)-
-------
हुक्काबार से पकड़े गए थे छह लुटेरे
बदायूं। पुलिस ने जब हुक्का बार में छापा मारा था तो वहां से इसके संचालक समेत छह लुटेरे पकड़े गए थे। पुलिस ने सभी को जेल भेजकर हुक्का बार को सील करा दिया था। तब पता चला था कि यहां रोजाना शाम ढलते ही शहर के तमाम युवा आकर नशीले पदार्थों का इस्तेमाल करते थे। लूटपाट करने वाले बदमाशों ने भी यहां अपना अड्डा बना लिया था। पुलिस ने मौके से हुक्का बार संचालक फैज उर्फ राजा, यश वर्मा, लालू यादव उर्फ शुभम, वरुण देवल, अयाज और अब्दुल कादिर उर्फ जिलानी को गिरफ्तार किया था।
---------
लड़कियों के धुआं उड़ाते वीडियो हुए थे वायरल
बदायूं। हुक्काबार में छापा पड़ने के बाद कई वीडियो वायरल हुए थे। इनमें कुछ लड़कियां भी धुआं उड़ाने के साथ नाचती देखी गई थी। इन्ही वायरल वीडियो द्वारा ही हुक्का बार की हकीकत सामने आई थी। एक लड़की ने हुक्का बार के संचालक फैज उर्फ राजा और उसके भाई अरबाज उर्फ बॉबी के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। बाद में अरबाज भी पकड़ा गया। उसके पास से नशीले पदार्थ बरामद हुआ। इस पर अरबाज और उसके पिता असगर अली के खिलाफ नशीले पदार्थों की तस्करी का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
--------
कुछ पुलिसकर्मी ही दे रहे थे संरक्षण
बदायूं। इसी दौरान यह भी पता चला था कि नई सराय पुलिस चौकी के निकट चल रहे इस हुक्काबार को चौकी पुलिस के कुछ पुलिस कर्मी ही संरक्षण दे रहे थे। हुक्काबार के नीचे केवल दिखावे के लिए एक रेस्टोरेंट खोला गया था, जबकि असल काम हुक्काबार में हो रहा था। चर्चा तो यहां तक थी कि असगर अली को पुलिस का संरक्षण मिला हुआ था।
-----
मुख्य फोटो- फाइल