मदर एथीना स्कूल के मेधावी छात्र भविष्य ज्योति कार्यक्रम में हुए सम्मानित

मदर एथीना स्कूल के मेधावी छात्र भविष्य ज्योति कार्यक्रम में हुए सम्मानित

बदायूं। मदर एथीना स्कूल के कक्षा 10वीं के 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले 20 विद्यार्थियों एवं 12वीं के आठ मेधावी विद्यार्थियों को ‘भविष्य ज्योति’ कार्यक्रम के अंतर्गत बोर्ड परीक्षा में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। 

डीएम अवनीश राय, एसएसपी अंकिता शर्मा, सीडीओ, डीआईओएस एवं बीएसए ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर उनकी शानदार सफलता की सराहना की तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर कक्षा-12 के अभिनव पाठक ने विद्यार्थियों के साथ टाइम मैनेजमेंट के विषय में अपने विचार और अनुभव भी साझा किए। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि यह सम्मान हमारे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासित जीवन और अध्यापकों व अभिभावकों के अटूट मार्गदर्शन का प्रतिफल है। हमें अपने सभी टॉपर्स पर अत्यंत गर्व है और हम उनके उज्ज्वल, सफल एवं समृद्ध भविष्य की कामना करते हैं। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by AJ KHAN ~ CYBER CRIME UNIT

    अत्यंत दुखद

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto