मिशन शक्ति महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदमः ममता

मिशन शक्ति महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदमः ममता

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन 

बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक प्रेरक एवं जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. ममता नौगरिया एवं डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मिशन शक्ति के मूल सिद्धांतों, उद्देश्यों और इसके सामाजिक महत्व से अवगत कराना था।


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन का कार्य महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सरला चक्रवर्ती, मुख्य अतिथि डॉ. ममता नौगरिया तथा डॉ. प्रतिभा गुप्ता, डॉ इंदु शर्मा, डॉ उमा सिंह गौर मिशन शक्ति प्रभारी शालू गुप्ता, सहसंयोजिका अवनीशा वर्मा, एवं समस्त शिक्षिकाओं द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सरला चक्रवर्ती द्वारा अतिथि वक्ताओं के स्वागत एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके की गई। मिशन शक्ति प्रभारी शालू गुप्ता द्वारा अतिथि वक्ताओं के परिचय एवं उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला गया। तत्पश्चात सहसंयोजिका अवनीशा वर्मा ने मुख्य अतिथियों को मंच पर व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया।


डॉ. ममता नौगरिया ने मिशन शक्ति के अर्थ, उद्देश्य एवं सामाजिक प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है, जो उन्हें समाज में सम्मान और सुरक्षा का अधिकार दिलाने में सहायक है।

डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने मिशन शक्ति के आधार स्तंभों, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये स्तंभ महिलाओं को सशक्त, जागरूक और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक युवती अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहे और समाज में अपनी सकारात्मक पहचान स्थापित करे।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. इंदु शर्मा एवं डॉ. उमा सिंह गौर, डॉ.  इति अधिकारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. सरला चक्रवर्ती ने अतिथि वक्ताओं का आभार व्यक्त किया। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by हरकेश यादव

    जनप्रतिनिधि का नाम भी लिखते न पत्रकार महोदय। ये कही वही तो नहीं जो आजकल साइकिल चला रहे है।

    quoto
  • user by Supriya sharma

    New idea for earning Ha....Ha....Ha....

    quoto
  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto