गोपाष्टमी पर पूजी गईं गौमाता, गौशाला में मना गौ महोत्सव, हुई गौ आरती

गोपाष्टमी पर पूजी गईं गौमाता, गौशाला में मना गौ महोत्सव, हुई गौ आरती

बदायूं। गोपाष्टमी के पावन पर्व दातागंज मार्ग स्थित श्रीमद्ब्रह्मदत्त गौशाला धाम में गौ महोत्सव, गौपूजन एवं गौ मां आरती का सामूहिक आयोजन भव्यता के साथ किया गया। सैकड़ों गौभक्तों ने सामूहिक गौमाता का पूजन एवं गौ महाआरती की। 

कार्यक्रम का प्रारम्भ आचार्य चन्द्रदत्त द्वारा मंत्रोचारण के साथ हुआ। महोत्सव में राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त ने उपस्थित गोभक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गायों की सेवा सर्वाेत्तम सेवा होती है। हमारे वेद पुराणों में गौसेवा का विस्तार से विवरण भी दिया है। ब्रह्मदत्त गौशाला धाम ने गोपाष्टमी को भव्यता के साथ मनाने का जो दृढ संकल्प विगत 11 वर्ष पूर्व लिया गया था, उसी के फलस्वरुप गोप्रेमियों का इतना विशाल समूह हर वर्ष एकत्रित होता है। 

डीएम निधि श्रीवास्तव ने कहा कि आज प्रथम बार ब्रह्मदत्त गौशाला धाम में आना हुआ। यहां का यह दिव्य वातावरण देखकर बहुत अच्छा लगा। गायों को हम सब लोग मां के रूप में मानते हैँ। गौशाला धाम में गायों की व्यवस्था बहुत सुन्दर लगी।

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार ने कहा कि गोपाष्टमी पर्व पर गायों की विशेष पूजा अर्चना शुभ मानी जाती है। गायों का वैज्ञानिक महत्व भी बहुत है। विभिन्न शोधों से जानकारी भी मिलती है कि गायों से हमें चौबीस घंटे अक्सीजन मिलती है। इसीलिए उसे सर्वश्रेष्ट कहा गया है।

-----------

अतिथियों ने की गौमाता की पूजा

बदायूं। राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश, डीएम निधि श्रीवास्तव, एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार और सीवीओ ने गोपाष्टमी पर्व पर श्रीमद ब्रह्मदत्त गौशाला धाम में गौमाता के तिलक एवं फूलमाला पहनाकर गौपूजन किया। विश्व हिंदू परिषद महिला संकीर्तन मंडल, पंजाबी मंदिर की महिलाओं द्वारा कान्हा जी के भजनों का रसास्वादन कराया गया। उपस्थित गौभक्तों ने भजनों पर झूम झूम कर आनंद लिया। इस मौके पर लोनिवि के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रवींद्र मोहन सक्सेना, सचिन भारद्वाज, हर्षित सक्सेना समेत तमाम भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto