शेखूपुर मेरी जन्मभूमि और बदायूं मेरी कर्मभूमिः आबिद रज़ा

शेखूपुर मेरी जन्मभूमि और बदायूं मेरी कर्मभूमिः आबिद रज़ा

विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में पूर्व मंत्री ने किया तूफानी दौरा, जनसभाओं में उमड़ी भीड़

जनता से किया आह्वान-2027 में अखिलेश यादव को बनाएं मुख्यमंत्री 

बदायूं। सपा के स्टार प्रचारक, राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री आबिद रज़ा लगातार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडीए का प्रचार कर रहे हैं। आबिद रज़ा अभी तक लगभग 120 गांव में जाकर पीडीए का प्रचार कर चुके हैं। इसी क्रम में उन्होंने शेखूपुर विधानसभा के ग्राम सकरी जंगल, मचलई, नैथू, खिरिया रहलू, इस्लामगंज, रहीमउद्दीन नगर, बाराचिर्राह में जनसभाएं की। यहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ी तथा हार पहनाकर व ढोल नगाडों से ग्रामवासियों ने पूर्व मंत्री का स्वागत किया। 

इस दौरान गांव वालों ने आबिद रज़ा से शेखूपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया। लोगों ने कहा कि जब से समाजवादी पार्टी बनी है, हमने हमेशा सपा को वोट दिया है। चार बार सपा की सरकार बन चुकी लेकिन हमारे गांव की सड़कों में अभी भी गड्ढे है। हमारे गांव में कोई विकास नही  हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि हम अपने विधायक से कहते-कहते थक गए लेकिन आज तक कोई भी रोड वह नहीं बनवा सके। गांव वाले एकतरफा होकर सपा को वोट देते हैं, लेकिन विधायक बनने के बाद गांव में विकास के बारे में कोई नहीं सोचता। 

इस पर पूर्व मंत्री ने कहा कि शेखूपुर मेरी जन्मभूमि है और बदायूं मेरी कर्मभूमि है। मैं शेखूपुर विधानसभा के ककराला कस्बा में ही पैदा हुआ हूं। उन्होंने कहा कि हम पूरे शेखूपुर विधानसभा में पीडीए का प्रचार करने निकले हैं। 2027 में हर हाल में अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। रही बात टूटी सड़कों की तो 2027 के बाद आपके इलाके में ऐतिहासिक विकास होगा। कोई सड़क टूटी नहीं रहेगी।

इस मौके पर धर्मवीर जाटव, श्याम सिंह जाटव, मैकू जाटव, दलवीर यादव, बदन सिंह यादव, अमन यादव, हर्षित यादव, सुनील यादव, मेघसिंह शाक्य, लालसिह शाक्य, फौजी शाक्य, रिजवान अंसारी, दिलशाद अंसारी, ज़ाहिद अंसारी, दिलशाद अंसारी, हाशिम अंसारी, अकील खान, रिंकू, नफीस अहमद अंसारी, जमील अंसारी, आस मोहम्मद, आकिल नबी, नबी हसन अंसारी, नबी अहमद आदि मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto