मोहर्रम के जुलूस में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी डंडे, दो लोग घायल

मोहर्रम के जुलूस में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी डंडे, दो लोग घायल

बदायूं। मोहर्रम के जुलूस के दौरान तेज आवाज में ढोल बजाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को अस्पताल भेजा 

मामला बिसौली का है। यहां रविवार शाम को मोहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में तेज आवाज में ढोल बजाया जा रहा था। बताया जाता है कि जुलूस जब हसीन मस्जिद के सामने पहुंचा तो वहां रहने वाले अजमल खान ने तेज आवाज में ढोल बजाने को मना किया। इस पर उनकी जुलूस में शामिल युवकों से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों तरफ से लोग एकत्र हो गए और मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें एक पक्ष के अजमल और दूसरे पक्ष के आकिल घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को अलग किया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto