'अकेले में नहीं मिलोगी तो शादी नहीं होने दूंगा'...धमकियां देता था युवक, फिर हुआ कुछ ऐसा कि...

'अकेले में नहीं मिलोगी तो शादी नहीं होने दूंगा'...धमकियां देता था युवक, फिर हुआ कुछ ऐसा कि...

लड़की और उसके माता-पिता ने घर बुलाकर लाठी से पीटकर मार डाला, झाड़ियों में फेंक दी लाश

सबकी बात न्यूज

बदायूं। युवक की धमकियों से परेशान युवती के मां-बाप ने युवती के द्वार युवक को घर बुलाया और वहां लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। बाद में उसका शव तालाब किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने तीनो हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

दातागंज तहसील क्षेत्र के गांव नूरपूर निवासी सुनील ने 28 जुलाई को अपने भाई 30 वर्षीय विजय की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना की तो धर्म सिंह, उसकी पत्नी नीरज तथा बेटी राजकुमारी के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने पूछताछ की तो सारा राजफाश हो गया। 

------

पूछताछ में ये निकला मामला

बदायूं। पूछताछ में धर्मसिंह ने बताया कि उसके पांच बेटियां तथा दो बेटे हैं। उसकी 17 साल की बेटी राजकुमारी का प्रेमप्रसंग विजय से था लेकिन विजय उसकी बेटी को परेशान करता था। वह उससे कहता था कि मुझसे अकेले मे मिलो, नहीं तो मैं तुम्हारी शादी कहीं नहीं होने दूंगा। राजकुमारी ने उसे व अपनी मां नीरज को कुछ दिन पहले ये बात बताई। 24 जुलाई को राजकुमारी ने बताया कि जब वह अकेले खेत पर खाना देने आती है तो विजय रास्ते मे मिलता है और उसे अकेले में मिलने और न मिलने पर शादी न होने देने की धमकी देता है। 

-----

मिलकर बनाई हत्या की योजना, फिर दिया अंजाम

बदायूं। इसके बाद धर्मसिंह ने विजय को रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला। उसने राजकुमारी से विजय को रात 10 से 11 बजे के बीच मिलने के बहाने बुलाने को कहा। रात करीब 11 बजे विजय उसके घर की छत पर चढ़ आया। इसी दौरान धर्मसिंह ने अपनी पत्नी नीरज और बेटी राजकुमारी की सहायता से उसे छत पर ही दबोच लिया। धर्मसिंह ने छत पर पडी लाठी उठाकर विजय के सिर और पेट में कई वार किए। विजय नशे में था। हमला होते देख उसने छत से भागने की कोशिश की तो नीचे गली मे तालाब की तरफ गिर गया। इसके बाद तीनों छत से उतरकर गली की तरफ पहुंचे। यहां धर्मसिंह ने उसे फिर लाठी से पीटा जबकि राजकुमारी ने उसके हाथ पकड़ लिए। नीरज ने भी विजय को लातें मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

-------

शर्ट, मोबाइल, चप्पल आदि भूसे के ढेर में दबाये

बदायूं। विजय की लाश देखकर तीनों घबरा गए। अंधेरे का फायदा उठाते हुए तीनों ने विजय की लाश पास मे ही तालाब किनारे पीपल के पेड़ के पास झाड़ियों में डाल दी। इधर छत पर खींचतान के दौरान विजय की पहनी हुई चप्पल व छोटा कीपैड का मोबाइल छत पर ही छूट गया था। खींचते समय उसकी शर्ट भी उतर गयी थी। लाश ठिकाने लगाने के बाद तीनों ने लाठी, मोबाइल, चप्पल व टीशर्ट घर के बरामदे मे भरे भूसे में छिपा दी। पुलिस ने तीनों हत्यारोपितों को जेल भेज दिया है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto