मदर एथीना स्कूल में छात्र परिषद का गठन, छात्र-छात्राओं को मिला सशक्त मंच
SAB KI BAAT
Jul 30 2025
2290
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में बुधवार को छात्रों के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करते हुए छात्र परिषद का गठन किया गया। विद्यालय की हेड गर्ल के रूप में समृद्धि त्रिवेदी को तथा हेड ब्वॉय के रूप में अभिनव पाठक को चुना गया।
डिसिप्लेन इंचार्ज के रूप में नव्या एव जयन्त शंखधार, स्पोर्ट्स कप्तान के रूप में गुनी गुप्ता तथा भूपेन्दर सिंह के साथ ही सांस्कृतिक इंचार्ज के रूप में अक्षता राठौर एवं कौस्तुभ्य शंखधार को चुना गया। इसके अतिरिक्त शौर्य हाउस कप्तान नेहा वर्मा और
अश्वनी कुमार, सत्या हाउस कप्तान शिखा एवं ध्रुव सारस्वत, कर्मा हाउस कप्तान न्यासा वैश्य एवं यश प्रताप सिंह और विवेका हाउस कप्तान दीप्ति यादव एवं शिवांश यादव को चुना गया। वाइस हेड गर्ल के रूप में जया यादव और वाइस हेड ब्वॉय के रूप में उत्कर्ष यादव को चुना गया।

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि हमें होनहार छात्रों को नेतृत्व की भूमिका में देखने का अवसर मिल रहा है। मुझे विश्वास है कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभायेंगे और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेंगे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT