बदायूं में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, बहन ने देखा तो बोली...'चिल्लाएगी तो तुझे भी मार दूंगी'
SAB KI BAAT
Sep 18 2025
12790
हत्या के बाद हत्यारिन पत्नी ने मचाया फांसी का शोर, परिवार वालों ने देखा तो चारपाई पर पड़ा था बेटे का शव
बदायूं। एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करते समय युवक की नाबालिग बहन ने देख लिया तो भाभी ने उसे धमकी दी कि चिल्लाएगी तो तुझे भी मार दूंगी। यह सुनकर बहन डर गई तो भाभी ने शोर मचा दिया कि उसके पति ने फांसी लगा ली है। वारदात को अंजाम देकर महिला अपने मायके भाग गई।
यह वारदात शहर से सटे लौड़ा बहेड़ी गांव की है। यहां 24 वर्षीय भूपेंद्र का परिवार रहता है। घर में पत्नी राजकुमारी के अलावा मां, बहन और बेटा रहते हैं। भूपेंद्र गुरुग्राम में किसी कंपनी में काम करता है। बुधवार को वह अपने घर आया हुआ था। भूपेंद्र की मां के अनुसार, बुधवार रात वह अपने पोते के साथ बाहर थी। घर में भूपेंद्र
और राजकुमारी थे। इसी दौरान राजकुमारी चिल्लाते हुए बाहर की तरफ आई और चिल्लाने लगी कि भूपेंद्र ने फांसी लगा ली है। यह सुनकर वह अंदर की तरफ भागीं तो अंदर चारपाई पर भूपेंद्र पड़ा था। उन्होंने उसे झिंझोड़कर उठाना चाहा लेकिन उसके शरीर में हरकत नहीं हुई। इसके बाद परिवार वाले उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर गए लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
-------
अंदर बलवीर दबा रहा था भाई का गला
बदायूं। भूपेंद्र की बहन गुंजन के अनुसार, बुधवार रात वह अपनी मां और भतीजे के साथ घर से बाहर थे। कुछ देर बाद एक काम से वह अंदर गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने जोर से दरवाजा खटखटाया तो भाभी ने दरवाजा थोड़ा सा खोला। उसने अंदर देखा तो उसकी सांस अटक गई। अंदर बलवीर उसके भाई का गला दबा रहा था। बलवीर राजकुमारी का प्रेमी है और कई महीनों से उसका राजकुमारी से प्रेमप्रसंग चल रहा है। गुंजन के अनुसार, जब उसने चिल्लाना चाहा तो राजकुमारी ने उसका मुंह दबा दिया और धमकी दी कि चिल्लाएगी तो तुझे भी मार दूंगी। इसके बाद बलवीर वहां से भाग गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी युवक की गला दबाकर हत्या करना पाया गया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
984
-
बदायूं समाचार
650
-
गतिविधियां
560
-
जिला
204
Recent Comment
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good