बदायूं। एचपी इंटरनेशनल स्कूल में हेड ब्वॉय एवं हेड गर्ल के चयन के लिए छात्र चुनाव 2026 का आयोजन किया गया। चुनाव में वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया। हेड गर्ल पद के लिए शिद्यांशी तोमर, याशी सक्सेना और मन्नत सिद्दीकी, जबकि हेड ब्वॉय पद के लिए देव और अंतरिक्ष सिंह ने अपनी दावेदारी पेश की। मतदान के दौरान विद्यालय परिसर में खासा उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिवम पटेल ने कहा कि विद्यार्थियों को नेतृत्व की वास्तविक जिम्मेदारियों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से परिचित कराने के लिए इस तरह की गतिविधियां बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे विद्यार्थी केवल पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि निर्णय लेने, जिम्मेदारी निभाने और टीम का नेतृत्व करने में भी आगे रहें। छात्र चुनाव उन्हें अपने विचार रखने और जिम्मेदारी समझने का अवसर देता है।
निदेशिका डॉ. सेजल पटेल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं प्रधानाचार्य सुनील साहनी ने कहा कि चुनाव में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि वे नेतृत्व और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर हैं। हमारा प्रयास है कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, निर्णय लेने की क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों का भी विकास हो।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
983
-
बदायूं समाचार
649
-
गतिविधियां
559
-
जिला
203
Recent Comment
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good