एचपी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र लक्ष्य प्रताप ने बॉक्सिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल

एचपी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र लक्ष्य प्रताप ने बॉक्सिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल

देहरादून में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता, लौटने पर स्कूल में हुआ स्वागत

सबकी बात न्यूज

बदायूं। एचपी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र लक्ष्य प्रताप सिंह ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 48-50 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया। देहरादून के सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित जोनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में एचपी इंटरनेशनल स्कूल के पांच खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। अंडर-17 वर्ग में सोनू यादव और अरनव कनौजिया तथा अंडर-14 वर्ग में अग्रज सिंह, अक्षय शर्मा और लक्ष्य प्रताप सिंह ने हिस्सा लिया। टीम ने स्कूल के स्पोर्ट्स कोच धर्मेंद्र गंगवार के संरक्षण में प्रतियोगिता में भाग लिया।

मेडल जीतकर लौटे लक्ष्य प्रताप सिंह का स्कूल में भव्य स्वागत किया गया। लक्ष्य अपने पिता के साथ स्कूल पहुंचे, जहां प्रबंध निदेशक शिवम पटेल, निदेशिका सेजल पटेल, प्रधानाचार्य सुनील साहनी और उप प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता ने फूल-मालाओं और मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया। देहरादून प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले अन्य छात्रों का भी विद्यालय परिवार ने उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक शिवम पटेल ने कहा कि लक्ष्य की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं। हम अपने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। निदेशिका सेजल पटेल ने लक्ष्य को बधाई देते हुए कहा कि यह ब्रॉन्ज मेडल लक्ष्य की मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। हमें विश्वास है कि वह भविष्य में और बड़ी प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल करेगा। प्रधानाचार्य सुनील साहनी ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों का पढ़ाई के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करना विद्यालय के लिए गौरव की बात है। लक्ष्य और पूरी बॉक्सिंग टीम ने जिस समर्पण के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, वह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। विद्यालय परिवार ने लक्ष्य प्रताप सिंह और प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto