भाजपा की नीतियों और शिक्षकों के विश्वास से होगी ऐतिहासिक विजयः डॉ. हरि सिंह ढिल्लो

भाजपा की नीतियों और शिक्षकों के विश्वास से होगी ऐतिहासिक विजयः डॉ. हरि सिंह ढिल्लो

प्रत्याशी ढिल्लो ने कहा-शिक्षक समाज के विश्वास को ऐतिहासिक विजय में बदलेंगे

सबकी बात न्यूज

बदायूं। भाजपा कार्यालय पर आयोजित संगठनात्मक बैठक एवं अभिनंदन कार्यक्रम में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा द्वारा पुनः प्रत्याशी घोषित किए जाने पर विधान परिषद सदस्य डॉ. हरि सिंह ढिल्लो का कार्यकर्ताओं, शिक्षक प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। 

डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि यह सम्मान शिक्षक समाज के विश्वास, सहयोग और स्नेह का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में शिक्षकों एवं शिक्षा जगत से जुड़े विभिन्न मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाया गया और आगे भी शिक्षक हितों की आवाज को मजबूती के साथ उठाया जाता रहेगा। उन्होंने कहा आगामी चुनाव शिक्षक सम्मान, शिक्षा के विकास और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का चुनाव है। भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं शिक्षक प्रतिनिधियों के सहयोग से भाजपा इस चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी। 

एमएलसी/चुनाव संयोजक कुंवर महाराज सिंह ने कहा कि भाजपा ने डॉ. हरि सिंह ढिल्लो को पुनः प्रत्याशी बनाकर शिक्षक समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। डॉ. ढिल्लो ने अपने कार्यकाल में शिक्षक हितों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया है, जिसके कारण शिक्षक समाज में उनके प्रति व्यापक विश्वास और समर्थन का वातावरण है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा सदैव शिक्षकों के सम्मान और शिक्षा क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता इस चुनाव को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ लड़ेगा। शिक्षक समाज के बीच भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास और संगठन की मजबूत कार्यशैली के बल पर बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा ऐतिहासिक विजय दर्ज करेगी।

इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राममूर्ति लाल, जिला उपाध्यक्ष एवं चुनाव सह-संयोजक प्रदीप चौधरी, जिला महामंत्री जोगेंद्र सिंह पटेल, भीमसेन सागर, नरेश गुप्ता सहित वरिष्ठ शिक्षकगण, शिक्षक प्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto
  • user by हरकेश यादव

    जनप्रतिनिधि का नाम भी लिखते न पत्रकार महोदय। ये कही वही तो नहीं जो आजकल साइकिल चला रहे है।

    quoto