मदर एथीना स्कूल में प्राइमरी विंग का अलंकरण समारोह संपन्न

मदर एथीना स्कूल में प्राइमरी विंग का अलंकरण समारोह संपन्न

बदायूं। मदर एथीना स्कूल के कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों का विभिन्न पदों के लिए अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रकृति को सुंदर व सुरक्षित रखने के लिए ‘ग्रीन गॉर्जियन‘, स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए ‘वेस्ट वॉरियर‘, पानी को संरक्षित करने के लिए और पानी के दुरुपयोग को रोकने के लिए ‘वाटर वॉचर‘ तथा विद्युत संरक्षण के लिए ‘इलैक्ट्रिसिटी सेवर‘ पद से विभूषित किया गया। 

सभी विद्यार्थियों ने अपने पद को ग्रहण करते हुए बहुत ही उत्साह दिखाया और प्रसन्नता से पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि बाल्यावस्था से ही विद्यार्थियों को कार्यभार देने से उनमें जीवन का भार वहन करने की क्षमता आती है और उनके अंदर आत्मविश्वास उत्पन्न होता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई से इतर गतिविधियों में सहभागिता करके आनंदित होते है और भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनते है।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by AJ KHAN ~ CYBER CRIME UNIT

    अत्यंत दुखद

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto