सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों को बताया संगठन की नींव
उपसभापति, उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास रविंद्र सिंह व सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया संबोधित
सबकी बात
बदायूं। भाजपा का बदायूं विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन डाइट ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में उपसभापति उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास लखनऊ रविन्द्र राठौर एवं सदर विधायक व पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने संबोधित किया। मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह राठौर ने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी की नींव हैं। आज उत्तर प्रदेश में लगातार दो बार से भारतीय जनता पार्टी की सरकार चल
रही है केंद्र में तीसरी बार सरकार चल रही है। यह सब यहां बैठे बूथ अध्यक्षों के कारण हो रहा है। आगामी 2027 में तीसरी बार आप सभी के बल पर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। यह तय है आप सभी मेहनती, तपस्वी,कार्यकर्ता है आप सबको अपने अपने बूथ को मजबूत करना है ।
सदर विधायक व पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा के बूथ अध्यक्ष तपस्वी, मेहनती, जुझारू, बूथ अध्यक्ष है जो अपना तन मन धन से पार्टी को मजबूत करते है। आप सबके बल पर बदायूं विधानसभा में लगातार कमल खिल रहा है और 2027 में भी आपकी मेहनत से प्रदेश में सरकार बनेगी। बदायूं विधानसभा में फिर से कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि मै जब से विधायक बना, अपनी विधानसभा को मां माना है और उसी रूप में मैं आप सभी की सेवा कर रहा हूं। आज बदायूं विधानसभा में चारों तरफ विकास हो रहा है। विधानसभा का कोई ऐसा बूथ नहीं है, जहां मैने विकास का शिलापट लगाया न हो। आगे भी आपके सहयोग से विधानसभा में लगातार विकास जारी रहेगा। आप सभी से आग्रह है कि पूरी मेहनत से संगठन द्वारा दिये गए कार्य को ईमानदारी से बूथ पर करें। निश्चित रूप से बूथ जितना मजबूत होगा, जीत उतनी बड़ी होगी।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, शैलेंद्र मोहन शर्मा, जुगेंद्र सिंह पटेल, पूर्व महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख अनेकपाल सिंह पटेल, अरविंद रावत, अनुपम पाठक, संदीप चौहान, सीमा राठौर, अंकित मौर्य, रजनी मिश्रा, दुष्यंत सिंह, गोपाल शर्मा, रामचरण पाल, नौरंगपाल, अजय मथुरिया, राघव सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मंत्री एवं विधानसभा संयोजक विश्वजीत गुप्ता ने किया।
SAB KI BAAT