सहसवान में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा, विपक्ष का पुतला फूंका

सहसवान में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा, विपक्ष का पुतला फूंका

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विपक्ष द्वारा विरोध किए जाने पर महिलाओं ने जताया आक्रोश

सबकी बात न्यूज

बदायूं। सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में विपक्ष द्वारा किए गए असहयोग के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने सहसवान नगर में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया और विपक्ष का पुतला फूंका।

माहेश्वरी होस्टल कंपाउंड में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालते हुए विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नेहा गुप्ता माहेश्वरी द्वारा किया गया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, किंतु विपक्ष द्वारा इसका विरोध दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं से एकजुट होकर इस अधिनियम के समर्थन में आगे आने का आह्वान किया। कहा कि विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता है और विपक्ष महिला को चूल्हे और घूंघट तक सीमित देखना चाहता है।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर, जिला मंत्री आरती कश्यप ने कार्यक्रम को  संबोधित किया। नामित सभासद सीमा सक्सेना, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष राजबाला शाक्य उपस्थित रहीं। निशा यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।। कार्यक्रम में द्रौपा देवी, निशा, मेहनाज़, दिव्या समेत कई महिलाएं भी मौजूद रहीं। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto