कोई और डालकर चला गया भाकियू नेता का वोट, शाम छह बजे तक 54.31 प्रतिशत मतदान
SAB KI BAAT
May 07 2024
4250
बदायूं। बदायूं में शाम छह बजे तक 54.31 प्रतिशत वोट पड़े। युवाओं ने इस बार मतदान में बढ़चढकर प्रतिभाग किया। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। कई जगह वोटिंग लिस्ट में नाम न होने के कारण तमाम मतदाता बूथों से लौट गए। इन मतदाताओं का आरोप था कि उनका नाम जानबूझकर कटवाया गया है जबकि वे पहले के चुनाव में वोट डालते आ रहे हैं। गर्मी से परेशान अधिकांश मतदाता शाम पांच बजे के बाद वोट डालने निकले, जिसके बाद शाम पांच बजे तक हुआ 52.29 प्रतिशत मतदान 54.31 प्रतिशत तक आ गया। इधर युवा अधिवक्ता निष्कर्ष प्रताप सिंह समेत मुनीष अग्रवाल, मुदित गुप्ता, सागर गुप्ता, मयंक पाठक, दिशांत गुप्ता, प्रखर गुप्ता ने मतदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार व एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों व बूथो का निरीक्षण किया। कुल मिलाकर जनपद में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया।
-----------
बाद में डलवाया गया वोट
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन के बरेली मंडल प्रवक्ता अपने आवास चित्रांश नगर से मतदान करने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज कमरा नंबर एक में पहुंचे तो पता चला कि लिस्ट में कोई दूसरा व्यक्ति उनके नाम का मतदान करके चला गया है। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि मतदान केंद्र पर इस तरह फर्जी मतदान किया जा रहा है। जब उनका फोटो लगा हुआ है तो फर्जी वोट कैसे पड़ गया। उन्होंने धरने पर बैठने की चेतावनी दत तो बूथ कर्मियों ने उनका वोट डलवाया। मंडल प्रवक्ता ने बताया कि इस बार मतदान केंद्रों पर बड़े स्तर पर गड़बड़ियां की गई हैं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1004
-
बदायूं समाचार
660
-
गतिविधियां
601
-
जिला
244
Recent Comment
-
by Kirti Singh
Ye bijli vibhag wale asli chor hain
-
by Rizwan
in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai
-
by Ramesh Sisodiya
ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते
SAB KI BAAT