ये क्या....बूथ के अंदर ले गए मोबाइल, फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाले
SAB KI BAAT
May 07 2024
6130
बदायूं। चुनाव में मतदान केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होती है। वैसे तो लोगों को यहां तक फोन लाने के लिए पहले ही मना कर दिया जाता है लेकिन यदि कोई गलती से ले भी जाता है तो बूथ के अंदर जाने से पहले ही मौजूदा पुलिसकर्मी या तो मोबाइल रखकर आने को कहते हैं या फिर खुद ही जमा कर लेते हैं लेकिन मुजरिया समेत कई जगहों पर इस नियम का खुला उल्लंघन तब दिखाई दिया जब लोग न केवल बूथ के अंदर मोबाइल लेकर चले गए बल्कि फोटो खींचकर लोगों को शेयर भी की। आंवला लोकसभा से जुड़े कुछ बूथों पर भी यह देखने में आया। बताया जाता है कि कई लोग इस प्रकार मोबाइल लेकर जाते देखे गए लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोकने की जहमत नहीं दिखाई। इस प्रकार के फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में चुनाव की निष्पक्षता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
-------
युवाओं ने परिवार के साथ किया मतदान
बदायूं। वोटिंग की बात करें तो इस बार युवाओं में मतदान के प्रति उत्साह दिखाई दिया। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं को नई सरकार के प्रति जागरूक होते देख उनके अभिभावक भी प्रसन्न हुए। तीसरे चरण के लिए हुए मतदान के प्रति लोगों मे काफी उत्साह रहा।

जो लोग व्यवसाय या सर्विस की वजह से या बच्चों की पढ़ाई के लिए शहर या दूरदराज इलाको में रहने लगे है,उन्होंने अपने पैतृक गांव व शहर जाकर मतदान किया। नवादा निवासी सौरभ श्रीवास्तव वैसे तो शहर में रहते हैं लेकिन उन्होंने परिवार के साथ अपने पैतृक गांव बल्लिया जाकर मतदान किया। वह मतदान करके बहुत खुश दिखाई दिए। ऐसे ही अन्य कई युवा एक दिन पहले केवल वोट डालने शहर आए।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
980
-
बदायूं समाचार
647
-
गतिविधियां
546
-
जिला
190
Recent Comment
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा
-
by Anirudh sharma
Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge
-
by Anonymous
Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai
SAB KI BAAT
