चल रही थी विदाई की रस्म, दूल्हे के भाई ने बैक की पिकअप, कुचलकर दुल्हन के चाचा की मौत

चल रही थी विदाई की रस्म, दूल्हे के भाई ने बैक की पिकअप, कुचलकर दुल्हन के चाचा की मौत

शादी की खुशियों का माहौल मातम में बदला

सबकी बात न्यूज

बदायूं। एक शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब विदाई के समय  पिकअप बैक करते समय दुल्हन का चाचा उसकी चपेट में आ गया। हादसे में चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। 

मामला कादरचौक के गांव परमेश्वरी नगला का है। सोमवार रात गांव में कुसुमा की बरात आई थी। रात मे बरात धूमधाम से चढ़ी और सारी रस्में हंसी खुशी के साथ निभाई गईं। फेरों के बाद सुबह करीब चार बजे विदाई की घड़ी आई। बताते हैं कि इसी दौरान दुल्हन के चाचा श्यामसिंह थके होने के कारण रास्ते में लेट गए थे। विदाई के लिए गाड़ी लगाई जाने लगी। बताते हैं कि इसी बीच दूल्हे उमेश के चचेरे भाई धीरेंद्र ने वहां खड़ी पिकअप बैक कर दी। उसके पीछे ही श्याम सिंह लेटे थे। गाड़ी बैक करने के दौरान ही पिकअप ने श्याम सिंह को कुचल दिया। उनकी चीख सुनकर लोगों ने जब उधर देखा तो वह खून से लथपथ हो चुके थे। परिवार वाले आनन फानन उन्हें डॉक्टर के यहां ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गईं। श्याम सिंह की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। 

फोटो सौजन्य-एआई

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto
  • user by Anonymous

    Is haramkhor ka hisab to uper wala hi karega। Neeche wale Kuch n kar payenge iska

    quoto