मदर एथीना स्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बच्चों की बिखरी मुस्कान, वन महोत्सव का हुआ भव्य आगाज़

मदर एथीना स्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बच्चों की बिखरी मुस्कान, वन महोत्सव का हुआ भव्य आगाज़

बदायूं। लंबे ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद मदर एथीना स्कूल के कपाट खुलते ही विद्यालय परिसर में एक बार फिर रौनक लौट आई है। पहले दिन स्कूल आते ही नन्हे-मुन्ने बच्चों की चहक और चेहरों पर बिखरी मासूम मुस्कान ने पूरे वातावरण को जीवंत और ऊर्जावान बना दिया।


इसी सकारात्मक ऊर्जा के साथ, पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए स्कूल में ‘वन महोत्सव’ का भी भव्य आगाज़ किया गया। इस महोत्सव के तहत बच्चों ने न केवल उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया, बल्कि प्रकृति की रक्षा करने और पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने का दृढ़ संकल्प भी लिया। इसके अलावा वर्षा ऋतु में बच्चों ने बहते हुए पानी में रंगीन कागज़ की नाव बनाकर चलाते हुए बेहद आनंद का अनुभव किया।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने इस सुखद वापसी को और अधिक यादगार बनाने के लिए संदेश दिया जिसमें सभी विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें नए सत्र में पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई साथ ही पर्यावरण में वनों एवं वृक्षों की अभिन्न भूमिका का महत्त्व बताते हुए उनके संरक्षण, पौधारोपण एवं उनकी जिम्मेदारी के प्रति जागरूक भी किया गया।



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Yogi ki pulice

    quoto
  • user by Anonymous

    ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।

    quoto
  • user by Anonymous

    विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा

    quoto